Bihar News पारिवारिक कलह के कारण महिला ने किया आत्महत्या,घर वाले शव छोड़कर हुए फरार
संवाददाता मोहन सिंह बेतिया
7 जनवरी 25 को लगभग 6:00 बजे शाम थाना अध्यक्ष शिकारपुर को ग्राम पूरैनिया में एक महिला रितु देवी उम्र लगभग 30 वर्ष पति घुट्टू पासवान द्वारा आत्महत्या किए जाने की सूचना मिली।
यह भी सूचना मिली कि मृत महिला के परिजन महिला के शव को डर से छुपा दिए हैं।पुलिस त्वरित कार्रवाई करते हुए ग्राम पूरैनिया घटनास्थल पर गई।मृत महिला के परिजन घर बंद कर फिरार पाए गए। अगल-बगल के लोग पूछताछ में बताए कि घरेलू कलह से महिला आत्महत्या कर ली थी।परिवार वाले उसके शव को बगल में रखकर डर सेभाग गए हैं। पुलिस द्वारा मृत महिला के शव को बरामद कर विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है।
बेतिया पुलिस अपराध नियंत्रण एवं विधि व्यवस्था संधारण में सर्वोत्कृष्ट के लिए सदैव तत्पर।