Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Bihar
  • Breaking News

Bihar News-गुणवत्ता और पारदर्शिता के साथ समय पर पूर्ण करें योजनाएं : डीएम 

जनवाद टाइम्स 4 January 2025
Bihar News-Complete schemes on time with quality and transparency: DM
Share News
       

संवाददाता-राजेन्द्र कुमार

वैशाली /हाजीपुर।

जिला पदाधिकारी ने की विकास योजनाओं की गहन समीक्षा बैठक

जिला पदाधिकारी श्री यशपाल मीणा द्वारा आज जिला में चल रहे विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक की गई।समाहरणालय सभा कक्ष में आयोजित बैठक में उन्होंने राजस्व, मुख्यमंत्री ग्राम संपर्क योजना, प्रत्येक पंचायत में खेल का मैदान, पंचायत सरकार भवन, मुख्यमंत्री उद्यमी योजना, बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना तथा हर घर नल जल योजना आदि की समीक्षा की।उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे गुणवत्तापूर्ण एवं पूरी पारदर्शिता के साथ-साथ शत प्रतिशत लक्ष्य को प्राप्त करें।Bihar News-Complete schemes on time with quality and transparency: DM

जिला पदाधिकारी ने कहा कि राजस्व प्रशासन में पारदर्शिता जरूरी है। दाखिल खारिज और परिमार्जन के लंबित मामलों को अविलंब निष्पादित करें। पंचायत सरकार भवन निर्माण की समीक्षा के क्रम में बताया गया कि जिला में 278 पंचायत सरकार भवन का लक्ष्य है। इसमें से 48 पंचायत सरकार भवन निर्मित हो गया है। शेष 230 पंचायत सरकार भवन के लिए भूमि चिन्हित कर ली गई है। जिला पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि शीघ्र शत प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करें।

Bihar News-Complete schemes on time with quality and transparency: DM
जिला पशुपालन पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि वैशाली जिला के सभी 16 प्रखंडों में पशु चिकित्सा सेवाओं की डोर स्टेप डिलीवरी प्रारंभ है।
मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि जिला के प्रायः सभी स्वास्थ्य उप केंद्रों पर टेलिमेडिसिन के माध्यम से चिकित्सा परामर्श दी जा रही है।जिला शिक्षा पदाधिकारी ने बताया कि उच्चतर शिक्षा हेतु महिलाओं के प्रोत्साहन के लिए मुख्यमंत्री बालिका (इंटरमीडिएट) प्रोत्साहन योजना और मुख्यमंत्री बालिका (स्नातक) प्रोत्साहन योजना लागू है। इन दोनों योजनाओं के कुल लक्ष्य 24963 के विरुद्ध 20568 बालिकाओं को योजना का लाभ मिल चुका है।
महाप्रबंधक, जिला उद्योग केंद्र द्वारा बताया गया कि मुख्यमंत्री उद्यमी योजना में शत प्रतिशत लक्ष्य पा लिया गया है। जिला के लिए कुल लक्ष्य 1355 था और इतने ही लोग इस योजना से लाभान्वित हो चुके हैं।Bihar News-Complete schemes on time with quality and transparency: DM

बैठक में अपर समाहर्ता श्री विनोद कुमार सिंह, डीडीसी श्री कुंदन कुमार, निदेशक, डीआरडीए, सिविल सर्जन, डीपीआरओ सहित सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी मौजूद थे।

Post navigation

Previous: Bihar News बिहार दासतावेज संघ पश्चिम चंपारण ने पेपरलेस ऑनलाईन निबंधन का किया विरोध
Next: Prayagraj News: मुक्त विश्वविद्यालय महाकुंभ में श्रद्धालुओं की हर संभव सेवा एवं सहायता को तत्पर

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260621-WA0199
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल

जनवाद टाइम्स इटावा 21 June 2026
IMG-20260621-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं महिला पतंजलि योग समिति का तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0022
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: पश्चिम चंपारण में एटक का छठा जिला सम्मेलन संपन्न, मजदूर एकता और संघर्ष तेज करने का आह्वान

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0026
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वृद्धाश्रम सहारा में योग शिविर एवं नशा मुक्ति रैली का आयोजन

जनवाद टाइम्स 21 June 2026

Latest News

  • Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल
  • Bihar News: जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं महिला पतंजलि योग समिति का तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न
  • Bihar News: पश्चिम चंपारण में एटक का छठा जिला सम्मेलन संपन्न, मजदूर एकता और संघर्ष तेज करने का आह्वान
  • Bihar News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वृद्धाश्रम सहारा में योग शिविर एवं नशा मुक्ति रैली का आयोजन
  • Bihar News: जीएमसीएच में पत्रकारों के साथ दुर्व्यवहार व मारपीट की घटना पर निंदा प्रस्ताव पारित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.