Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Bihar News पोर्टल का नाटक बंद करने और भुगतान का प्रबंध करने की मांग

जनवाद टाइम्स 31 December 2024
Demand to stop the drama of Bihar News portal and arrange for payment
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

सहारा भुगतान संघर्ष मोर्चा का 5 जनवरी को आई.एम.ए. हॉल पटना में आयोजित राज्य सम्मेलन की तैयारी को लेकर आईटीआई मुहल्ला में चनपटिया से जमाकर्ता और सहारा कार्यकर्ता महम्द नसीम अहमद की अध्यक्षता में बैठक हुई।

Demand to stop the drama of Bihar News portal and arrange for paymentबैठक को सम्बोधित करते हुए नसीम अहमद ने कहा कि भाजपा सरकार देश के 13 करोड़ निवेशकों व 12 लाख सहारा कार्यकर्ताओं को सरकार-सेबी-सुप्रिम कोर्ट व सहारा दया का पात्र बना कर खैरात स्वरूप कुछ देने का नाटक सहारा रिफंड पोर्टल के जरिए कर रही है। संसद में खड़े होकर वित्तमंत्री ये दिखाने का ढ़ोंग कर रही हैं कि बस निवेशक अपना कागज दे और सरकार पैसा लेकर बैठी है है। देने को। सहारा श्री की रहस्यमयी मौत के बाद उस कंपनी के कौन उत्तराधिकारी है ये अब तक कुछ साफ नहीं हुआ। देश के सबसे कमजोर निवेशकों के करोड़ों रूपये की यह एक ऐसी आंखों देखी लूट है जिसमें निवेशक बारी-बारी से मरते रहे और कंपनी के मालिक हजारो करोड़ की शादी करते रहे। जिसमें क्या राजनेता, क्या नौकरशाह, क्या न्यायपालिका के लोग, क्या बॉलीवुड सबके सब गरीब निवेशकों के पैसों के कालिन पर थिरकते नजर आये।

Demand to stop the drama of Bihar News portal and arrange for payment
बेतिया से सहारा कार्यकर्ता ठाकुर राऊत ने कहा कि सरकार के उदासीनता के कारण अबतक 5 हजार से ज्यादा निवेशक व कार्यकर्ता पैसे का इंतजार करते-करते मर गए लेकिन देश के सत्ता में बैठी सरकारों को इन मौतों पर भी रहम नहीं आया।
सहारा कार्यकर्ता मोहन महतों ने कहा कि सहारा श्री सुब्रत राय ने जिस सहारा परिवार के तिलस्म को रचा उसमें देश के 14 लाख सहारा कार्यकर्ता के परिवार अपनी बर्बादी की तरफ हंसते हुए उस तिलस्म में फंस गये। कंपनी की बुनियाद ही फ्रॉड करना था और वो 50 साल आगे की प्लानिंग के साथ आगे बढ़ रही थी। एमबार्गो की बात कह कंपनी ने 12 साल अपने ही सहारा परिवार के कार्यकर्ताओं के आंखों में धूल झोंकने का काम करती रही।

Demand to stop the drama of Bihar News portal and arrange for payment
उपस्थित सभी सहारा कार्यकर्ता और जमाकर्ताओं ने कहा कि हमें हर हाल में अपने गाढ़ी मेहतन की कमाई को वापस लेने के लिए लड़ना ही होगा और इसी लड़ाई को पूरे बिहार स्तर पर संगठित करने के लिए हमने पटना में सहारा भुगतान सम्मेलन का आयोजन किया है। इस आयोजन की सफलता आप निवेशक व कार्यकर्ताओं की उपस्थिति के लिए आह्वान किया और कहा कि 5 जनवरी 2025 को पूरा पटना सहारा के निवेशकों व कार्यकर्ताओं से पाट देगें । इस मौका पर मझौलिया से राजकुमार राय, राकेश पाण्डेय, बेतिया से साहेब खांन, शशि रंजन पटेल आदि लोगों ने भी बैठक को सम्बोधित किया।

Post navigation

Previous: Bihar News शवों की पहचान हेतु₹25000 का इनाम घोषित-बेतिया पुलिस
Next: Bihar News हरीकिशोर राय पश्चिम चंपारण के बनाए गए नए डीआईजी

 

राशिफल

News Archive

WhatsApp Image 2026-04-10 at 7.20.45 PM
  • Ambedkar Nagar

अम्बेडकरनगर : पोषण आहार में भी खेल, बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़ परिजनों में आक्रोश, कार्रवाई की मांग।

जनवाद टाइम्स इटावा 10 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-10 at 7.16.01 PM
  • Bihar

Bihar News : बाबा वीर शिरोमणि चौहरमल का 713 वी जयंती समारोह श्रद्धा पूर्वक मनाया गया.।

जनवाद टाइम्स इटावा 10 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-10 at 7.14.13 PM
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News : राजापाकर प्रखंड क्षेत्र में आवारा कुत्तों का आतंक से लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त.।

जनवाद टाइम्स इटावा 10 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-10 at 4.39.25 PM
  • Ambedkar Nagar

अम्बेडकर नगर : चिकित्सा प्रभारी के नेतृत्व में राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय परिसर में डॉ. हैनिमैन का मनाया गया जन्मदिवस।

जनवाद टाइम्स इटावा 10 April 2026

Latest News

  • अम्बेडकरनगर : पोषण आहार में भी खेल, बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़ परिजनों में आक्रोश, कार्रवाई की मांग।
  • Bihar News : बाबा वीर शिरोमणि चौहरमल का 713 वी जयंती समारोह श्रद्धा पूर्वक मनाया गया.।
  • Bihar News : राजापाकर प्रखंड क्षेत्र में आवारा कुत्तों का आतंक से लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त.।
  • अम्बेडकर नगर : चिकित्सा प्रभारी के नेतृत्व में राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय परिसर में डॉ. हैनिमैन का मनाया गया जन्मदिवस।
  • Prayagraj News: विकास अधिकारी ने “आठवें पोषण माह “का किया उद्घाटन
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.