Lucknow News:उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय और राज्यमंत्री कारागार सुरेश राही ने झारखंडवासियों को रोड शो के जरिए महाकुंभ का दिया निमंत्रण

Lucknow News: Higher Education Minister Yogendra Upadhyay and Minister of State for Prison Suresh Rahi invited the people of Jharkhand to Maha Kumbh through a road show
Share News

रिपोर्ट विजय कुमार

प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय और राज्यमंत्री कारागार सुरेश राही ने रांची में भव्य रोड शो एवं प्रेस वार्ता का आयोजन कर झारखंडवासियों को महाकुंभ 2025 में भाग लेने का आमंत्रण दिया। उन्होंने बताया कि यह ऐतिहासिक आयोजन 13 जनवरी से 26 फरवरी 2025 तक गंगा, यमुना और सरस्वती के संगम तट पर होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में इसे दिव्य, भव्य और पर्यावरण अनुकूल बनाने के लिए विशेष तैयारियां की जा रही हैं।IMG 20241224 WA0106

मंत्री योगेंद्र उपाध्याय और सुरेश राही ने झारखंडवासियों से आग्रह किया कि वे महाकुंभ 2025 में भाग लेकर न केवल आध्यात्मिक अनुभव प्राप्त करें, बल्कि भारतीय संस्कृति और परंपराओं को करीब से जानने का अवसर भी प्राप्त करें।IMG 20241224 WA0109

महाकुंभ 2025 को स्वच्छ और हरित बनाने के लिए पूरे मेला क्षेत्र में डेढ़ लाख से अधिक शौचालय बनाए गए हैं, सिंगल-यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगाया गया है, और पर्यावरण संरक्षण के लिए तीन लाख पौधे लगाए गए हैं। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए सात स्तरीय सुरक्षा चक्र, 2,750 सीसीटीवी कैमरे और अत्याधुनिक एआई आधारित निगरानी प्रणाली का उपयोग होगा। स्वास्थ्य सुविधाओं के तहत 100 बेड का अस्पताल और आईसीयू की व्यवस्था की गई है।Lucknow News: Higher Education Minister Yogendra Upadhyay and Minister of State for Prison Suresh Rahi invited the people of Jharkhand to Maha Kumbh through a road show

महाकुंभ के दौरान प्रयागराज को सजाने के लिए ‘पेंट माई सिटी’ अभियान चलाया गया है, जिसमें 35 लाख वर्गफुट क्षेत्र में वॉल पेंटिंग की गई है। तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए 101 स्मार्ट पार्किंग स्थल और 1,249 किलोमीटर लंबी पाइपलाइन बिछाई गई है। डिजिटल खोया-पाया केंद्र और गूगल मैप इंटीग्रेशन जैसी अत्याधुनिक सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जा रही हैं।

Trending News