Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Lucknow News:नागालैंड के मुख्यमंत्री व प्रदेशवासियों को महाकुंभ-2025 का दिया न्योता, मंत्रियों ने रोड शो के माध्यम से दिया संदेश पूरी दुनिया में जाएगा: डॉ. दयाशंकर मिश्र दयालु

जनवाद टाइम्स 24 December 2024
Lucknow News: Nagaland Chief Minister and the people of the state were invited to Maha Kumbh-2025, ministers gave the message through road show, it will go to the whole world: Dr. Dayashankar Mishra Dayalu
Share News
       

रिपोर्ट विजय कुमार

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. दयाशंकर मिश्र दयालु और ऊर्जा एवं वैकल्पिक ऊर्जा राज्य मंत्री सोमेंद्र तोमर ने नागालैंड के मुख्यमंत्री नेफियू रियो को महाकुंभ-2025 में शामिल होने का निमंत्रण दिया। कोहिमा में हुई शिष्टाचार भेंट के दौरान मंत्रियों ने बताया कि प्रयागराज में आयोजित होने वाला यह महाकुंभ न केवल भारत की सांस्कृतिक विविधता का प्रतीक है, बल्कि वैश्विक स्तर पर आध्यात्मिक और धार्मिक महत्व को भी उजागर करेगा।

IMG 20241224 WA0146
मंत्रियों ने नागालैंड के उपमुख्यमंत्री यानथुंगो पैटन से भी मुलाकात की और उन्हें महाकुंभ में आने का निमंत्रण दिया। इसके बाद दीमापुर के पार्क में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस और रोड शो के जरिए नागालैंड के लोगों को महाकुंभ के महत्व और तैयारियों के बारे में जानकारी दी गई। आयुष मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र दयालु ने बताया कि महाकुंभ-2025 विश्व का सबसे बड़ा धार्मिक आयोजन होगा, जिसमें करोड़ो श्रद्धालु संगम में डुबकी लगाकर आत्मिक शांति प्राप्त करेंगे। उन्होंने कहा कि इस बार का महाकुंभ डिजिटल युग का अद्भुत उदाहरण होगा, जिसमें स्नान, ध्यान, भ्रमण, सुरक्षा और ठहरने की बेहतरीन व्यवस्था की गई है। उन्होंने भारत की सांस्कृतिक एकता और “वसुधैव कुटुंबकम” के दर्शन को इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य बताया। ऊर्जा मंत्री सोमेंद्र तोमर ने कहा कि महाकुंभ हमारे समाज की विविधता को एक सूत्र में पिरोने का काम करता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में महाकुंभ की तैयारियां युद्धस्तर पर की जा रही हैं। जैसे-जैसे यह पवित्र घड़ी नजदीक आ रही है, महाकुंभ का आयोजन अपने दिव्य स्वरूप में आकार ले रहा है।महाकुंभ-2025 प्रयागराज में 12 वर्षों बाद आयोजित हो रहा है।

Lucknow News: Nagaland Chief Minister and the people of the state were invited to Maha Kumbh-2025, ministers gave the message through road show, it will go to the whole world: Dr. Dayashankar Mishra Dayalu

इस आयोजन का उद्देश्य न केवल धार्मिक आस्था को सुदृढ़ करना है, बल्कि भारत की सांस्कृतिक धरोहर और एकता को भी दुनिया के सामने प्रस्तुत करना है। मंत्री के जनसम्पर्क अधिकारी गौरव राठी ने बताया कि नागालैंड के दो दिवसीय दौरे के दौरान आयुष मंत्री डा. दयाशंकर मिश्र दयालु ने नागालेंड के भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष से भी शिष्टाचार मुलाक़ात की और उन्हें भी महाकुम्भ में आने के लिए आमंत्रित किया।

Post navigation

Previous: Mahakumbha Nagar Prayagraj:प्रयागराज में मुख्यमंत्री ने की महाकुम्भ से जुड़ी तैयारियों की समीक्षा, तय टाइमलाइन पर काम पूरा करने पर जोर
Next: Prayagraj News: आकांक्षा समिति के द्वारा प्रशिक्षण प्राप्त बालिकाओं को प्रमाण पत्र, गर्म वस्त्र व अल्पाहार का किया गया वितरण

 

राशिफल

News Archive

WhatsApp Image 2026-04-10 at 7.20.45 PM
  • Ambedkar Nagar

अम्बेडकरनगर : पोषण आहार में भी खेल, बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़ परिजनों में आक्रोश, कार्रवाई की मांग।

जनवाद टाइम्स इटावा 10 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-10 at 7.16.01 PM
  • Bihar

Bihar News : बाबा वीर शिरोमणि चौहरमल का 713 वी जयंती समारोह श्रद्धा पूर्वक मनाया गया.।

जनवाद टाइम्स इटावा 10 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-10 at 7.14.13 PM
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News : राजापाकर प्रखंड क्षेत्र में आवारा कुत्तों का आतंक से लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त.।

जनवाद टाइम्स इटावा 10 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-10 at 4.39.25 PM
  • Ambedkar Nagar

अम्बेडकर नगर : चिकित्सा प्रभारी के नेतृत्व में राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय परिसर में डॉ. हैनिमैन का मनाया गया जन्मदिवस।

जनवाद टाइम्स इटावा 10 April 2026

Latest News

  • अम्बेडकरनगर : पोषण आहार में भी खेल, बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़ परिजनों में आक्रोश, कार्रवाई की मांग।
  • Bihar News : बाबा वीर शिरोमणि चौहरमल का 713 वी जयंती समारोह श्रद्धा पूर्वक मनाया गया.।
  • Bihar News : राजापाकर प्रखंड क्षेत्र में आवारा कुत्तों का आतंक से लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त.।
  • अम्बेडकर नगर : चिकित्सा प्रभारी के नेतृत्व में राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय परिसर में डॉ. हैनिमैन का मनाया गया जन्मदिवस।
  • Prayagraj News: विकास अधिकारी ने “आठवें पोषण माह “का किया उद्घाटन
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.