Agra News: तहसील मुख्यालय पर आयोजित हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस

Agra News: तहसील मुख्यालय पर आयोजित हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस
Share News

संवाददाता सुशील चंद्रा

 

बाह। कस्बा के तहसील सभागार में शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। समाधान दिवस में जिलाधिकारी के आने की संभावना को देखते हुए फरियादी सुबह से ही मुख्यालय पर एकत्रित होने लगे थे लेकिन जिलाधिकारी के न आने से फरियादी मायूस हो गए। डीएम की अनुपस्थिति में एडीएम नमामि गंगे जुहैर वेग व एसडीएम सृष्टि ने लोगों की समस्याओं को सुना।

Agra News: तहसील मुख्यालय पर आयोजित हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस
सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 69 शिकायतें आयी जिनमे सबसे ज्यादा 46 राजस्व विभाग, 10 पुलिस विभाग, 5 पूर्ति विभाग, 3 विकास विभाग व अन्य रहीं।

Agra News: तहसील मुख्यालय पर आयोजित हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस

मौके पर केवल दो ही शिकायतों का निस्तारण किया जा सका बाकी शिकायतों के निस्तारण के लिए अधिकारियों ने अधीनस्थों को निर्देश दिए।

Trending News