Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Prayagraj News:जिले के विभिन्न इंटर कॉलेज में बेरोजगारों को रोजगार उपलब्ध कराने हेतु 23 दिसंबर से 20 जनवरी तक लगेगा शिविर

जनवाद टाइम्स 20 December 2024
Prayagraj News: Camps will be organized from 23 December to 20 January to provide employment to the unemployed in various inter colleges of the district
Share News
       

रिपोर्ट विजय कुमार

प्रयागराज। जिला विद्यालय निरीक्षक पी0 एन0 सिंह ने बताया है कि जनपद के सभी इंटर कॉलेज में एसआईएस इंडिया लि0 जौनपुर के तत्वाधान में बेरोजगारों को रोजगार उपलब्ध कराने हेतु तिथिवार शिविर का आयोजन किया जायेगा।Prayagraj News: Camps will be organized from 23 December to 20 January to provide employment to the unemployed in various inter colleges of the district

डिप्टी कमांडेंट रजनीश राय ने बताया कि एसआईएस इंडिया लि0 भारत की बहुराष्ट्रीय कम्पनी है, जो सुरक्षा प्रदान करने का कार्य पूरे भारत व विदेशो में कर रही है। इस शिविर में सुरक्षा सैनिक, सुपरवाइजर व आफिसर ग्रेड की नियुक्ति की जायेगी।प्रत्येक इंटर कॉलेज में तिथिवार आयोजित शिविर के पूर्ण विवरण अनुसार तिथियां इंटर कॉलेज स्तर पर निर्धारित की गई है। जिसमें इंटर कॉलेज 1.शिवाजी इंटर कॉलेज सहसों प्रयागराज में 23 व 24 दिसंबर को, 2. पंडित जवाहरलाल नेहरू इंटर कॉलेज भूपतपुर सहसो प्रयागराज में 25 व 26 दिसंबर को, 3. सीताराम सिंह इंटर कॉलेज बाबूगंज फूलपुर प्रयागराज में 27 व 28 दिसंबर को, 4. श्री लाल बहादुर शास्त्री इंटर कॉलेज धरवारा प्रयागराज में 29 दिसंबर व 6 जनवरी को, 5. के0वी0एम0 इंटर कॉलेज कमला नगर प्रयागराज में 7 व 8 जनवरी को, 6. लाला जांगीलाल इंटर कॉलेज कोहडार मेजा प्रयागराज में 9 व 10 जनवरी को, 7. रामानुज इंटर कॉलेज कोहडार मेजा प्रयागराज में 11 व 12 जनवरी को, 8. आर0 पी0 रस्तोगी इंटर कॉलेज मलाक हरहर सहसों प्रयागराज में 13 व 16 जनवरी को, 9. सरस्वती देवी परमानंद सिन्हा इंटर कॉलेज सरस्वती पुरम कौड़ीहार प्रयागराज में 17 व 18 जनवरी को, 10. मेवालाल अयोध्या प्रसाद इंटर कॉलेज सोरांव प्रयागराज में 19 व 20 जनवरी को, शिविर का आयोजन किया जाएगा। जौनपुर ट्रेनिंग सेंटर के इंचार्ज डिप्टी कमांडेंट रजनीश राय बताया कि सुरक्षा सैनिक एवं सुपरवाइजर और ऑफिसर पद के लिए शारीरिक माप दण्ड जिसमें लम्बाई 168 सेंमी, सीना 80-85 सेंमी तथा उम्र 19 से 40 के बीच, वजन 56 से ज्यादा 90 से कम, योग्यता हाईस्कूल पास होना चाहिए। वही सुपरवाइजर और अधिकारी के लिए इंटर और बीए पास होना चाहिए और लंबाई 170 सेंटी मीटर और उम्र 19 से 40 वर्ष जो देखने में होनहार हो। ऐसे इच्छुक बेरोजगार युवको को उक्त निर्धारित तिथिया अपनी सुविधानुसार संबंधित इंटर कॉलेज में निर्धारित शिविर में भर्ती हेतु प्रतिभाग कर सकते है जिसमें चयनित अभ्यर्थियो का पंजीकरण करने के लिए 350रू0 ऑनलाइन जमा करना होगा।

Prayagraj News: Camps will be organized from 23 December to 20 January to provide employment to the unemployed in various inter colleges of the districtपंजीकृत चयनियत अभ्यर्थियो को प्रशिक्षण अथवा ट्रेनिंग के लिए जौनपुर भेजा जायेगा, जहाँ प्रत्येक चयनित एवं इच्छुक उम्मीदवारों को प्रशिक्षण के दौरान एक माह प्रशिक्षण के उपरान्त उन्हें सरकारी और गैर सरकारी जगहों के तैनाती स्थलो पर सुरक्षा के कार्य में स्थाई तैनाती दिया जायेगा।

Post navigation

Previous: Lucknow News: विदेशी विश्वविद्यालय के आने से प्रदेश के छात्रों को उच्च स्तरीय शिक्षा अब मिलेगी सस्ती और सहज – उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय
Next: Agra News: खाना बनाने वाले ने ही गायब की थी थाने से सरकारी पिस्टल

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260616-WA0043
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News | बिलंदपुर एवं नारायणपुर बुजुर्ग पंचायत में सहयोग शिविर का आयोजन, विभिन्न योजनाओं से जुड़े ग्रामीण

जनवाद टाइम्स 16 June 2026
IMG-20260616-WA0048
  • Breaking News

BiharNews | निचलौल के जंगल में रहस्यमयी जंगली भैंसे की दस्तक, वन विभाग अलर्ट

जनवाद टाइम्स 16 June 2026
IMG-20260616-WA0050
  • Breaking News
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: बेतिया अंचल कार्यालय में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 15 हजार रुपये रिश्वत लेते आरटीपीएस क्लर्क गिरफ्तार

जनवाद टाइम्स 16 June 2026
IMG-20260615-WA0007
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: विभिन्न विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की जिलाधिकारी ने की समीक्षा

जनवाद टाइम्स 15 June 2026

Latest News

  • Bihar News | बिलंदपुर एवं नारायणपुर बुजुर्ग पंचायत में सहयोग शिविर का आयोजन, विभिन्न योजनाओं से जुड़े ग्रामीण
  • BiharNews | निचलौल के जंगल में रहस्यमयी जंगली भैंसे की दस्तक, वन विभाग अलर्ट
  • Bihar News: बेतिया अंचल कार्यालय में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 15 हजार रुपये रिश्वत लेते आरटीपीएस क्लर्क गिरफ्तार
  • Bihar News: विभिन्न विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की जिलाधिकारी ने की समीक्षा
  • Bihar News: जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं 72 शिकायतें, कई मामलों का हुआ तत्काल निपटारा
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.