Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Prayagraj News:खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के नेतृत्व में सचल दल द्वारा अन्नपूर्णा डेयरी पर छापामार कार्यवाही की गई

जनवाद टाइम्स 20 December 2024
Prayagraj News: A raid was conducted on Annapurna Dairy by a flying squad led by Food Safety and Drug Administration  
Share News
       

रिपोर्ट विजय कुमार

सहायक आयुक्त (खाद्य) महोदय, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, प्रयागराज मण्डल, प्रयागराज के नेतृत्व तथा सहायक आयुक्त (खाद्य)-II, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, प्रयागराज की उपस्थिति में सिन्थेटिक/मिलावटी दूध के निर्माण की अभिसूचना के आधार पर सचल दल द्वारा दिनांक-19.12.2024 को स्थान-भगवतपुर (पोस्ट-बमरौली), थाना-पिपरी, जनपद-प्रयागराज स्थित-मेसर्स-अन्नपूर्णा डेयरी पर छापामार कार्यवाही की गई। कार्यवाही के दौरान मानक के अनुरूप न होने व गुणवत्ता में संदेह के आधार पर कुल 08 नमूने क्रमशः खोया, दूध मलाई, मिश्रित दूध, ड्राई ग्लूकोज सिरप, घी, रिफाइण्ड पॉमोलिन ऑयल, दूध मलाई व पनीर संग्रहित कर जॉच हेतु प्रयोगशाला प्रेषित किया गया। मौके पर संग्रहित दूध मलाई लगभग 78 कि0ग्रा0 अनुमानित मूल्य लगभग 19,500/- रूपये को गुणवत्ता में संदेह पर मौके पर नष्ट कराया गया तथा ड्राई ग्लूकोज सिरप लगभग 924 कि0ग्रा0 अनुमानित मूल्य 92,400/- रूपये, घी लगभग 530 कि0ग्रा0 अनुमानित मूल्य 1,06,000/- एवं रिफाइण्ड पामोलिन ऑयल 209 कि0ग्रा0 अनुमानित मूल्य लगभग 43,054 रूपये को मौके पर सीज किया गया।

IMG 20241220 WA0028

परिसर में अत्यन्त ही गन्दगी की स्थिति में कार्य किया जा रहा था, जिस हेतु खाद्य कारोबारकर्ता को साफ-सफाई तथा खाद्य सुरक्षा के मानकों के आधार पर कार्य किये जाने हेतु निर्देशित किया गया।उक्त कार्यवाही में खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री प्रमोद कुमार यादव व सुश्री अनुराधा कुशवाहा तथा मण्डलीय खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्रीमती हेमलता गोस्वामी शामिल रहीं।Prayagraj News: A raid was conducted on Annapurna Dairy by a flying squad led by Food Safety and Drug Administration

 

उक्त नमूनों को जॉच हेतु खाद्य प्रयोगशाला प्रेषित किया जा रहा है। जॉच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरान्त खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अन्तर्गत खाद्य कारोबारकर्ता के विरूद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जायेगी।

 

Post navigation

Previous: Prayagraj News:नव वर्ष की पूर्व संध्या पर बिना पूर्व अनुमति आयोजन पाए जाने पर आयोजक/स्थल स्वामी के विरूद्ध प्रस्तावित की जाएगी कठोर दण्डात्मक कार्यवाही
Next: Prayagraj News:दिव्यांगजन शादी-विवाह प्रोत्साहन पुरस्कार योजना का लाभ लेने के लिए करें ऑनलाइन आवेदन

 

राशिफल

News Archive

WhatsApp Image 2026-04-10 at 7.20.45 PM
  • Ambedkar Nagar

अम्बेडकरनगर : पोषण आहार में भी खेल, बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़ परिजनों में आक्रोश, कार्रवाई की मांग।

जनवाद टाइम्स इटावा 10 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-10 at 7.16.01 PM
  • Bihar

Bihar News : बाबा वीर शिरोमणि चौहरमल का 713 वी जयंती समारोह श्रद्धा पूर्वक मनाया गया.।

जनवाद टाइम्स इटावा 10 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-10 at 7.14.13 PM
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News : राजापाकर प्रखंड क्षेत्र में आवारा कुत्तों का आतंक से लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त.।

जनवाद टाइम्स इटावा 10 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-10 at 4.39.25 PM
  • Ambedkar Nagar

अम्बेडकर नगर : चिकित्सा प्रभारी के नेतृत्व में राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय परिसर में डॉ. हैनिमैन का मनाया गया जन्मदिवस।

जनवाद टाइम्स इटावा 10 April 2026

Latest News

  • अम्बेडकरनगर : पोषण आहार में भी खेल, बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़ परिजनों में आक्रोश, कार्रवाई की मांग।
  • Bihar News : बाबा वीर शिरोमणि चौहरमल का 713 वी जयंती समारोह श्रद्धा पूर्वक मनाया गया.।
  • Bihar News : राजापाकर प्रखंड क्षेत्र में आवारा कुत्तों का आतंक से लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त.।
  • अम्बेडकर नगर : चिकित्सा प्रभारी के नेतृत्व में राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय परिसर में डॉ. हैनिमैन का मनाया गया जन्मदिवस।
  • Prayagraj News: विकास अधिकारी ने “आठवें पोषण माह “का किया उद्घाटन
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.