Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Contact Us
  • Live
Light/Dark Button
  • Home
  • Breaking News
  • Bihar News-डीआरसीसी के आधारभूत संरचना का बेहतर उपयोग हो : मुख्य सचिव
  • Bihar
  • Breaking News

Bihar News-डीआरसीसी के आधारभूत संरचना का बेहतर उपयोग हो : मुख्य सचिव

जनवाद टाइम्स 17 December 2024

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on X (Opens in new window) X
Bihar News-DRCC's infrastructure should be better utilized: Chief Secretary  

संवाददाता-राजेन्द्र कुमार

वैशाली /हाजीपुर।

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मुख्य सचिव ने की जिला पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक

हाजीपुर , 17 दिसंबर ।

आज मंगलवार को मुख्य सचिव ने सभी जिला पदाधिकारियों के साथ जिलों में चल रही कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा बैठक की ।वीसी के माध्यम से वैशाली के प्रभारी जिला पदाधिकारी श्री विनोद कुमार सिंह जिला स्तरीय पदाधिकारियों के साथ एनआईसी वीसी रूम से कनेक्ट थे।आज ग्रामीण कार्य विभाग, उद्योग विभाग,ऊर्जा विभाग, योजना एवं विकास विभाग, लोक स्वास्थ्य नियंत्रण विभाग आदि विभागों की समीक्षा बैठक हुई ।Bihar News-DRCC's infrastructure should be better utilized: Chief Secretary

 

समीक्षा के क्रम में मुख्य सचिव ने कहा कि जिलों में स्थापित जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र (डीआरसीसी)के आधारभूत संरचना का इनोवेटिव तरीके से महत्तम इस्तेमाल किया जाना चाहिए। इस पर उन्होंने सभी जिला पदाधिकारियों से राय मांगी है।उन्होंने कहा कि डीआरसीसी को आईटी से युक्त एक महत्वपूर्ण सेंटर के रूप में विकसित किया जाना चाहिए। यहां पर सात निश्चय की तीन योजनाओं यथा मुख्यमंत्री स्वयं सहायता भत्ता योजना, बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना तथा कुशल युवा कार्यक्रम के साथ-साथ इसे बहुउद्देशीय केंद्र के रूप में भी विकसित करने पर विचार किया करना चाहिए।उन्होंने कहा कि प्रखंडों में संचालित कुशल युवा केन्द्रों का भी इसी तरह अधिकतम उपयोग किया जाना चाहिए।उन्होंने ग्रामीण कार्य विभाग से कहा कि जो सड़कें भूमि के अभाव में अभी तक तैयार नहीं हो पाई है, उसे शीघ्र पूरा किया जाए।राज्य सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में निर्बाध संपर्कता के लिए मुख्यमंत्री ग्रामीण सेतु योजना के अंतर्गत योजनाओं का चयन करते हुए शीघ्र इसका क्रियान्वयन कराया जाए।उन्होंने लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग को निर्देश दिया पंचायती राज विभाग से हस्तांतरित योजनाओं में अनुरक्षक का भुगतान शीघ्र करवाएं।

निर्देश दिया गया कि हर घर नल जल योजना का प्रभावी मॉनिटरिंग किया जाए। इसके लिए जिला स्तर पर भी कंट्रोल रूम स्थापित किया जाए। हर पंचायत में जलापूर्ति समन्वयक बनाया जाए। इस कार्य में तकनीकी सहायकों को लगाया जाए।

ऊर्जा विभाग को निर्देश दिया गया कि सभी सरकारी कार्यालय में प्रीपेड स्मार्ट मीटर शत प्रतिशत लगाया जाए। बताया गया कि वैशाली जिला में 1791 सरकारी कार्यालय में से 1642 सरकारी कार्यालय में स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाया जा चुका है।

इसके साथ ही सात निश्चय पार्ट 2 की योजना ” हर खेत को पानी ” की भी समीक्षा की गई।
बताया गया कि बिजली चोरी पर जीरो टॉलरेंस रखा जाए। प्रधानमंत्री किसान ऊर्जा सुरक्षा एवं उत्थान महाअभियान ( पीएम कुसुम योजना) को भी प्रभावी ढंग से लागू करने का निर्देश दिया गया।Bihar News-DRCC's infrastructure should be better utilized: Chief Secretary

 

समीक्षा के दौरान जिला योजना पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता, भवन प्रमंडल, कार्यपालक अभियंता, विद्युत आपूर्ति, कार्यपालक अभियंता, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग, कार्यपालक अभियंता, ग्रामीण कार्य विभाग, कार्यपालक अभियंता, पथ निर्माण विभाग, कार्यपालक अभियंता, स्थानीय क्षेत्र अभियंत्रण संगठन, कार्यपालक पदाधिकारी, नगर परिषद, प्रबंधक, डीआरसीसी सहित कई पदाधिकारी बैठक में मौजूद थे।

Like this:

Like Loading...

Post navigation

Previous: Bihar News-डीएम ने विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक की सभी योजनाओं को समय पर पूर्ण कराएं
Next: Bihar News विशेष कैम्प का आयोजन कर लोगों को जनकल्याणकारी योजनाओं से किया गया लाभान्वित

 

राशिफल

You may have missed

IMG-20260317-WA0002
  • Agra
  • Breaking News
  • Uttar Pradesh

Agra News : सामाजिक न्याय से सत्ता-भागीदारी तक: मान्यवर कांशीराम की राजनीतिक दृष्टि और बहुजन आंदोलन का लोकतांत्रिक महत्व

जनवाद टाइम्स 17 March 2026
वैशाली महिला उद्यमी पूसा कृषि मेला सम्मान
  • Bihar

Bihar News : वैशाली की महिला उद्यमियों को पूसा कृषि मेले में मिला सम्मान

जनवाद टाइम्स इटावा 16 March 2026
राजापाकर सरकारी स्कूल परीक्षा विवाद
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News : राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राजापाकर में परीक्षा के पहले दिन हंगामा

जनवाद टाइम्स इटावा 16 March 2026
भाकपा माले बैठक राजापाकर वैशाली
  • Bihar

बिहार न्यूज़: राजापाकर में भाकपा माले की बैठक, 23 मार्च को होगा प्रखंड सम्मेलन

जनवाद टाइम्स इटावा 16 March 2026

Latest News

  • Agra News : सामाजिक न्याय से सत्ता-भागीदारी तक: मान्यवर कांशीराम की राजनीतिक दृष्टि और बहुजन आंदोलन का लोकतांत्रिक महत्व
  • Bihar News : वैशाली की महिला उद्यमियों को पूसा कृषि मेले में मिला सम्मान
  • Bihar News : राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राजापाकर में परीक्षा के पहले दिन हंगामा
  • बिहार न्यूज़: राजापाकर में भाकपा माले की बैठक, 23 मार्च को होगा प्रखंड सम्मेलन
  • गैस सिलेंडर के दाम बढ़ने के विरोध में आप कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन
  • इटावा: यूट्यूबर संजना यदुवंशी उर्फ मुस्कान यादव पर आगरा में मुकदमा दर्ज, इंस्टाग्राम पोस्ट बना विवाद
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.
%d