Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Bihar
  • Breaking News

Bihar News-राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार वैशाली के तत्वावधान में राष्ट्रीय लोक अदालत का  शनिवार को सिविल कोर्ट परिसर हाजीपुर में किया गया

जनवाद टाइम्स 14 December 2024
Bihar News-राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार वैशाली के तत्वावधान में राष्ट्रीय लोक अदालत का  शनिवार को सिविल कोर्ट परिसर हाजीपुर में किया गया
Share News
       

संवाददाता-राजेन्द्र कुमार

वैशाली /हाजीपुर।

शिविर का उद्घाटन जिला एवं सत्र न्यायाधीश वैशाली सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार वैशाली श्री ओम प्रकाश सिंह , प्रभारी जिला पदाधिकारी वैशाली श्री विनोद कुमार सिंह, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री जीवनलाल, गौरव कमल ने संयुक्त रूप से किया।Bihar News-राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार वैशाली के तत्वावधान में राष्ट्रीय लोक अदालत का  शनिवार को सिविल कोर्ट परिसर हाजीपुर में किया गया

उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए जिला जज ने कहा कि हम सभी का दायित्व है कि समाज के अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति को कानून का लाभ दिलाया जाए। इस हेतु व्यापक जन जागरूकता सभी स्तरों पर की जाए, ताकि न्यायालय पर से मुकदमों का बोझ कम किया जा सके तथा लोगों को त्वरित न्याय दिया जा सके। न्याय पाना लोगों का अधिकार है तथा समय पर लोगों को न्याय मिले यह सुनिश्चित करने की जरूरत है।उन्होंने कहा कि लोक अदालत द्वारा मुकदमों के निष्पादन से मुकदमों का अंतिम समाधान होता है तथा समाज में अमन, चैन एवं भाईचारा का माहौल काम होता है।

इस अवसर पर प्रभारी जिला पदाधिकारी वैशाली श्री विनोद कुमार सिंह ने कहा कि आप सभी अपने मुकदमों का निष्पादन शिविर के माध्यम से कराये। उन्होंने कहा कि आप सभी अपने मुकदमों का निष्पादन कराकर तथा इसका व्यापक प्रचार प्रसार करें। ताकि दूसरे लोग भी इसका लाभ ले सकें।

शिविर में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश जीवन लाल एवं गौरव कमल ने लोगों से सुलह समझौता के आधार पर मुकदमों के निष्पादन करने की अपील की। कार्यक्रम में बार एसोसिएशन के अध्यक्ष शिवाकांत झा ने सभी अधिवक्ताओं से अपील की है कि लोक अदालत हेतु व्यापक प्रचार प्रसार करें तथा शिविर के माध्यम से अधिक से अधिक मुकदमा के निष्पादन में सहयोग करें।
कार्यक्रम का संचालन स्वर्गीय कन्हाई शुक्ला सामाजिक सेवा संस्थान के सचिव सुधीर कुमार शुक्ला ने किया।कार्यक्रम में आगत अतिथियों का स्वागत एवं धन्यवाद ज्ञापन अवर न्यायाधीश सह सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार वैशाली रितु कुमारी ने किया।Bihar News-राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार वैशाली के तत्वावधान में राष्ट्रीय लोक अदालत का  शनिवार को सिविल कोर्ट परिसर हाजीपुर में किया गया

इस अवसर पर उन्होंने बताया कि शिविर में कुल 27020 मामलों को निस्तारण हेतु रखा गया है। जिसमें 19229 पूर्व विवाद वाद तथा 7791 न्यायालय में लंबित मामलों को रखा गया है। उक्त आशय की जानकारी देते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव रितु कुमारी ने बताया कि शिविर के द्वारा कुल 2934 मामले का निस्तारण किया गया तथा 9 करोड़ 31 लाख 42 हजार 69 रुपए की राशि का सेटलमेंट किया गया। मामलों का निष्पादन हेतु कल 23 बेंच बनाए गए थे।

Post navigation

Previous: Lucknow News:महाकुंभ 2025 के लिए राज्यपाल कर्नाटक को मंत्री सुरेश खन्ना और नरेंद्र कश्यप ने किया आमंत्रित
Next: Bihar News-पदाधिकारी आपसी सहयोग और समन्वय से करें कार्य : डीडीसी 

 

राशिफल

News Archive

WhatsApp Image 2026-04-10 at 7.20.45 PM
  • Ambedkar Nagar

अम्बेडकरनगर : पोषण आहार में भी खेल, बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़ परिजनों में आक्रोश, कार्रवाई की मांग।

जनवाद टाइम्स इटावा 10 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-10 at 7.16.01 PM
  • Bihar

Bihar News : बाबा वीर शिरोमणि चौहरमल का 713 वी जयंती समारोह श्रद्धा पूर्वक मनाया गया.।

जनवाद टाइम्स इटावा 10 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-10 at 7.14.13 PM
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News : राजापाकर प्रखंड क्षेत्र में आवारा कुत्तों का आतंक से लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त.।

जनवाद टाइम्स इटावा 10 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-10 at 4.39.25 PM
  • Ambedkar Nagar

अम्बेडकर नगर : चिकित्सा प्रभारी के नेतृत्व में राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय परिसर में डॉ. हैनिमैन का मनाया गया जन्मदिवस।

जनवाद टाइम्स इटावा 10 April 2026

Latest News

  • अम्बेडकरनगर : पोषण आहार में भी खेल, बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़ परिजनों में आक्रोश, कार्रवाई की मांग।
  • Bihar News : बाबा वीर शिरोमणि चौहरमल का 713 वी जयंती समारोह श्रद्धा पूर्वक मनाया गया.।
  • Bihar News : राजापाकर प्रखंड क्षेत्र में आवारा कुत्तों का आतंक से लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त.।
  • अम्बेडकर नगर : चिकित्सा प्रभारी के नेतृत्व में राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय परिसर में डॉ. हैनिमैन का मनाया गया जन्मदिवस।
  • Prayagraj News: विकास अधिकारी ने “आठवें पोषण माह “का किया उद्घाटन
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.