Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Prayagraj News: माननीय जनपद न्यायाधीश महोदय ने दीप प्रज्वलित कर राष्ट्रीय लोक अदालत का किया शुभारंभ

जनवाद टाइम्स 16 December 2024
Prayagraj News: Honorable District Judge inaugurated the National Lok Adalat by lighting the lamp
Share News
       

रिपोर्ट विजय कुमार

उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार दिनांक 14.12.2024 को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, प्रयागराज के तत्वाधान में जनपद न्यायालय, प्रयागराज व समस्त तहसीलों में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन प्रातः 10 बजे माननीय जनपद न्यायाधीश प्रयागराज श्री संतोष राय द्वारा दीप प्रज्जवलित करके किया गया।Prayagraj News: Honorable District Judge inaugurated the National Lok Adalat by lighting the lamp

राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 217943 वादो का निस्तारण किया गया। माननीय जनपद न्यायाधीश के द्वारा 3 वाद निस्तारित किए गए। फ़ौजदारी के कुल 19761 वादों का निस्तारण किया गया। पारिवारिक न्यायालय द्वारा कुल 60 वादो निस्तारण आपसी सुलह समझौते के आधार पर किया गया। प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय,प्रयागराज श्री बाल मुकुंद द्वारा 25 पारिवारिक वादों का निस्तारण किया गया। मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण पीठासीन अधिकारी उत्तरी श्री राम कुशल द्वारा 249 वाद व मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण पीठासीन अधिकारी दक्षिणी श्री प्रदीप कुमार द्वारा 73 वादों का निस्तारण किया गया। श्री दिनेश कुमार गौतम सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण प्रयागराज के अथक प्रयास से मध्यस्थता केंद्र प्रयागराज में एक जोड़े के मध्य समझौता कराया गया जिसे माननीय जनपद न्यायाधीश प्रयागराज के समक्ष एक दूसरे को माला पहनाकर व मिठाई खिलाकर खुशी खुशी मध्यस्थता केंद्र से उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ विदा किया गया। श्री राम प्रताप सिंह राणा अपर जनपद न्यायाधीश ईसी एक्ट के द्वारा विद्युत के 210 मामलों का निस्तारण किया गया। श्री शशि कुमार मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के द्वारा 6554 वाद, श्री अमित कुमार, रेलवे मजिस्ट्रेट के द्वारा 1308 वाद, श्रीमती दीक्षा श्री वर्चुअल कोर्ट, ट्रैफिक के द्वारा कुल 7200 प्री लिटिगेशन वाद निस्तारित किए गए। राजस्व न्यायालयों के द्वारा कुल 132718 वादो का निस्तारण किया गया। बैंक के प्री लिटिगेशन के 1908 मामले में निस्तारित किए गए। श्री रविकांत द्वितीय नोडल अधिकारी/एडीजे, लोग अदालत के निर्देशन में समस्त विभागों से समन्वय स्थापित कर लोक अदालत का सफल आयोजन किया गया।

Prayagraj News: Honorable District Judge inaugurated the National Lok Adalat by lighting the lamp
यह जानकारी श्री दिनेश कुमार गौतम, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, प्रयागराज द्वारा दी गई।

Post navigation

Previous: Lucknow News:गो आधारित प्राकृतिक खेती में ही है सभी समस्या का समाधानः श्याम बिहारी गुप्त
Next: Lucknow News: राष्ट्रीय लोक अदालत में 59 लाख से अधिक मामलों का हुआ निस्तारण

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260615-WA0007
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: विभिन्न विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की जिलाधिकारी ने की समीक्षा

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0009
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं 72 शिकायतें, कई मामलों का हुआ तत्काल निपटारा

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0011
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने निजी कोष से रेड क्रॉस को भेंट किया शव संरक्षण फ्रीजर

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0014
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: राजापाकर में कृषि विभाग द्वारा प्रखंड स्तरीय कृषि चौपाल का आयोजन

जनवाद टाइम्स 15 June 2026

Latest News

  • Bihar News: विभिन्न विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की जिलाधिकारी ने की समीक्षा
  • Bihar News: जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं 72 शिकायतें, कई मामलों का हुआ तत्काल निपटारा
  • Bihar News: महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने निजी कोष से रेड क्रॉस को भेंट किया शव संरक्षण फ्रीजर
  • Bihar News: राजापाकर में कृषि विभाग द्वारा प्रखंड स्तरीय कृषि चौपाल का आयोजन
  • Bihar News: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजापाकर में प्रधानमंत्री जननी सुरक्षा योजना के तहत शिविर आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.