Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Bihar
  • Breaking News

Bihar News-रशियन सेना सहित नीदरलैंड, फ्रांस और इंग्लैंड में सेफ्टी शू का निर्यात करने वाली हाजीपुर की कंपनी का मुख्य सचिव ने किया

जनवाद टाइम्स 13 December 2024
Bihar News-Chief Secretary of Hajipur's company exporting safety shoes to Netherlands, France and England including Russian Army
Share News
       

संवाददाता-राजेन्द्र कुमार

वैशाली /हाजीपुर ।

इंडियन आर्मी और अपने देश में भी खपत के अवसर तलाशें : मुख्य सचिव ।

मुख्य सचिव श्री अमृत लाल मीणा ने आज हाजीपुर इंडस्ट्रियल एरिया में सेफ्टी शू बनाने वाली कंपनी कॉम्पिटेंस एक्सपोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड का निरीक्षण किया। यह कंपनी रशियन सेना के लिए सेफ्टी शू की आपूर्ति करती है। साथ ही इस कंपनी द्वारा इंग्लैंड, नीदरलैंड और फ्रांस में भी सेफ्टी शू का निर्यात किया जाता है।IMG 20241211 WA0138

निरीक्षण के दौरान मुख्य सचिव के साथ योजना विकास विभाग के प्रधान सचिव श्री सेंथिल कुमार, उद्योग निदेशक श्री आलोक रंजन घोष के साथ कई वरीय पदाधिकारी मौजूद रहे।

मुख्य सचिव ने सर्वप्रथम कंपनी के कटिंग पोर्शन का अवलोकन किया। इसके बाद स्टिचिंग, मोल्डिंग, कास्टिंग, सोलिंग और पैकेजिंग काउंटर का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने यहां कार्यरत कुछ कारीगरों से भी बातें की।

उद्योग निदेशक ने मुख्य सचिव को इस कंपनी के बारे में जानकारी दी।

यूनिट रिप्रेजेंटेटिव श्री धनंजय कुमार पटेल ने बताया कि हाजीपुर में इस कंपनी में अभी 300 कारीगर कार्यरत हैं, जिसमें 200 महिला कारीगर हैं। बताया कि हमारे सेफ्टी और फैशन शू का यूरोपियन देशों में काफी मांग है। कंपनी अपने विस्तार योजना के तहत ग्लव्स तथा कंप्लीट आर्मी ड्रेस भी तैयार करने जा रही है। इसके बाद यहां कार्यरत कार्यकारी कारीगरों की संख्या 300 से बढ़कर 900 हो जाएगी। उन्होंने बताया कि हमारे यहां जूते के निर्माण में इंपोर्टेड मशीन का इस्तेमाल होता है।

मुख्य सचिव ने कहा कि कंपनी भारतीय सेना और अपने देश में भी अपने प्रोडक्ट की खपत के अवसर को तलाशें। सरकार और जिला प्रशासन से है हरसंभव मदद मिलेगी।

उन्होंने निर्देश दिया कि सभी यूनिट के छत पर सोलर सिस्टम अधिष्ठापित कराएं। उन्होंने डीजीएम, बियाडा को निर्देश दिया कि वे पूरे हाजीपुर इंडस्ट्रियल एरिया की साफ सफाई एवं रखरखाव के लिए लॉन्ग टर्म मेंटेनेंस के लिए शीघ्र आवश्यक कार्रवाई करें।

उन्होंने कहा कि प्रत्येक माह सभी यूनिट के साथ बैठक करें। इंडस्ट्रियल एरिया में निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करें।Bihar News-Chief Secretary of Hajipur's company exporting safety shoes to Netherlands, France and England including Russian Army

इस अवसर पर प्रभारी जिला पदाधिकारी सह अपर समाहर्ता श्री विनोद कुमार सिंह, अपर समाहर्ता (आपदा) श्री अरुण कुमार सिंह, जिला सूचना एवं जन संपर्क पदाधिकारी श्री नीरज , एसडीएम , हाजीपुर श्री रामबाबू बैठा, डीजीएम, बियाड़ा श्री आनंद कुमार, महा प्रबंधक, जिला उद्योग केंद्र, वैशाली सुश्री स्नेहा सहित कंपनी के कई प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous: Agra News : सर्विस इंप्रूवमेंट ग्रुप (एसआईजी) की टीम ने फतेहपुर सीकरी रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया
Next: Bihar News मुख्यमंत्री के आगमन को ले साफ सफ़ाई व लाइटिंग का करें उत्तम प्रबंध: गरिमा

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260615-WA0007
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: विभिन्न विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की जिलाधिकारी ने की समीक्षा

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0009
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं 72 शिकायतें, कई मामलों का हुआ तत्काल निपटारा

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0011
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने निजी कोष से रेड क्रॉस को भेंट किया शव संरक्षण फ्रीजर

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0014
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: राजापाकर में कृषि विभाग द्वारा प्रखंड स्तरीय कृषि चौपाल का आयोजन

जनवाद टाइम्स 15 June 2026

Latest News

  • Bihar News: विभिन्न विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की जिलाधिकारी ने की समीक्षा
  • Bihar News: जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं 72 शिकायतें, कई मामलों का हुआ तत्काल निपटारा
  • Bihar News: महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने निजी कोष से रेड क्रॉस को भेंट किया शव संरक्षण फ्रीजर
  • Bihar News: राजापाकर में कृषि विभाग द्वारा प्रखंड स्तरीय कृषि चौपाल का आयोजन
  • Bihar News: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजापाकर में प्रधानमंत्री जननी सुरक्षा योजना के तहत शिविर आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.