Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Lucknow News:उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने देश भर में 85 नए केंद्रीय विद्यालयों की स्थापना की मंजूरी के लिए मा०प्रधानमंत्री जी व केन्द्रीय मंत्रिमंडल के प्रति व्यक्त किया आभार

जनवाद टाइम्स 8 December 2024
Lucknow News: Deputy Chief Minister Shri Keshav Prasad Maurya expressed his gratitude to the Hon'ble Prime Minister and the Union Cabinet for approving the establishment of 85 new Kendriya Vidyalayas across the country.
Share News
       

रिपोर्ट विजय कुमार

उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने देश भर में 85 नए केंद्रीय विद्यालयों की स्थापना की मंजूरी के लिए मा० प्रधानमंत्री जी व केन्द्रीय मंत्रिमंडल के प्रति आभार व्यक्त किया है। कहा है कि मा0 प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने देश भर में 85 नए केंद्रीय विद्यालयों की स्थापना की मंजूरी दी है, जिनमें से 5 उत्तर प्रदेश में स्थापित किए जाएंगे। इस परियोजना की कुल अनुमानित लागत ₹5,872.08 करोड़ होगी।

IMG 20241208 WA0013
इन नए केंद्रीय विद्यालयों से 82,560 छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा, साथ ही 5,388 स्थायी नौकरियों के अवसर भी सृजित होंगे। यह निर्णय गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के प्रसार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, और इसके लिए उन्होंने मा0 प्रधानमंत्री जी के प्रति आभार प्रकट किया।IMG 20241208 WA0015

उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन और केंद्रीय कैबिनेट मंत्री श्री नितिन गडकरी जी के कुशल नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में राष्ट्रीय राजमार्ग-31 के रायबरेली-जौनपुर खंड पर 2-लेन ग्रीनफील्ड बाईपास के निर्माण के लिए ₹1272.22 करोड़ की लागत को स्वीकृति देने के निर्णय का स्वागत किया है और कहा कि इस परियोजना से लालगंज अझारा, मोहनगंज और रानीगंज के लिए बाईपास के निर्माण से लखनऊ-वाराणसी कॉरिडोर की लॉजिस्टिक दक्षता में वृद्धि होगी। इसके अलावा, प्रतापगढ़ क्षेत्र का सामाजिक-आर्थिक विकास भी होगा और कृषि उपज, गन्ना आदि का परिवहन आसान होगा।

Lucknow News: Deputy Chief Minister Shri Keshav Prasad Maurya expressed his gratitude to the Hon'ble Prime Minister and the Union Cabinet for approving the establishment of 85 new Kendriya Vidyalayas across the country.
उप मुख्यमंत्री ने इसके लिए उत्तर प्रदेश की 25 करोड़ जनता की ओर से माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी और केंद्र सरकार के वरिष्ठ मंत्री श्री नितिन गडकरी जी का हृदय से आभार व्यक्त किया है और प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई दी है।

Post navigation

Previous: Lucknow News: उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने आन्ध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री से की भेंट, महाकुंभ में आने का दिया निमंत्रण
Next: Prayagraj News:भारत सरकार के युवा- कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के तत्वावधान में 6 दिवसीय, आवासीय कश्मीरी युवा आदान -प्रदान कार्यक्रम का आयोजन

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260616-WA0013
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News | राजापाकर प्रखंड कार्यालय परिसर में प्रखंड सहयोग सह जन कल्याण शिविर का आयोजन

जनवाद टाइम्स 16 June 2026
IMG-20260616-WA0030
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News | नारायणपुर बुजुर्ग पंचायत की वार्ड सदस्या अहिल्या देवी का असामयिक निधन, शोक की लहर

जनवाद टाइम्स 16 June 2026
IMG-20260616-WA0043
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News | बिलंदपुर एवं नारायणपुर बुजुर्ग पंचायत में सहयोग शिविर का आयोजन, विभिन्न योजनाओं से जुड़े ग्रामीण

जनवाद टाइम्स 16 June 2026
IMG-20260616-WA0048
  • Breaking News

BiharNews | निचलौल के जंगल में रहस्यमयी जंगली भैंसे की दस्तक, वन विभाग अलर्ट

जनवाद टाइम्स 16 June 2026

Latest News

  • Bihar News | राजापाकर प्रखंड कार्यालय परिसर में प्रखंड सहयोग सह जन कल्याण शिविर का आयोजन
  • Bihar News | नारायणपुर बुजुर्ग पंचायत की वार्ड सदस्या अहिल्या देवी का असामयिक निधन, शोक की लहर
  • Bihar News | बिलंदपुर एवं नारायणपुर बुजुर्ग पंचायत में सहयोग शिविर का आयोजन, विभिन्न योजनाओं से जुड़े ग्रामीण
  • BiharNews | निचलौल के जंगल में रहस्यमयी जंगली भैंसे की दस्तक, वन विभाग अलर्ट
  • Bihar News: बेतिया अंचल कार्यालय में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 15 हजार रुपये रिश्वत लेते आरटीपीएस क्लर्क गिरफ्तार
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.