Bihar News भारत रत्न बाबा साहेब डॉ0 भीमराव अम्बेडकर को अर्पित की गयी भावभीनी श्रद्धांजलि

Bihar News Heartfelt tribute paid to Bharat Ratna Baba Saheb Dr. Bhimrao Ambedkar
Share News

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

भारतीय संविधान के निर्माता, भारत रत्न, बाबा साहेब डॉ0 भीम राव अम्बेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर आज उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की गयी।

Bihar News Heartfelt tribute paid to Bharat Ratna Baba Saheb Dr. Bhimrao Ambedkar

इस अवसर पर जिलाधिकारी, दिनेश कुमार राय ने समाहरणालय परिसर अवस्थित आदककद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही उपस्थित अन्य अधिकारियों ने भी बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि बाबा साहेब ने सामाजिक न्याय, समरसता एवं समानता का जो मार्ग दिखाया है, उस पर सभी को आगे बढ़ना चाहिए। इनके द्वारा किये गये कार्य सभी के लिए सदैव प्रेरणा है।Bihar News Heartfelt tribute paid to Bharat Ratna Baba Saheb Dr. Bhimrao Ambedkar

इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, सुमित कुमार, अपर समाहर्ता, राजीव कुमार सिंह, अपर समाहर्ता, विभागीय जांच, कुमार रविन्द्र, अपर समाहर्ता-सह-जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, अनिल कुमार सिन्हा, अपर समाहर्ता, आपदा प्रबंधन, रामानुज प्रसाद सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

You may have missed