Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Bihar News संविधान निर्माता डाॅ. भीमराव आंबेडकर स्मृति दिवस पर भाकपा माले ने संविधान की रक्षा का लिया संकल्प

जनवाद टाइम्स 7 December 2024
Bihar News On the occasion of Constitution maker Dr. Bhimrao Ambedkar Smriti Diwas, CPI(ML) took a pledge to protect the Constitution
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

भाकपा माले ने बेतिया शहीद पार्क में संविधान निर्माता डाॅ. भीमराव आंबेडकर साहब के स्मृति दिवस पर संविधान की रक्षा का संकल्प लिया और संविधान बचाओ, फासीवाद मिटाओ मार्च कर समाहरणालय गेट पर स्थित अम्बेडकर साहब के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया, भाकपा माले जिला कमिटी सदस्य सह किसान महासभा जिला अध्यक्ष सुनील कुमार राव ने कहा कि भाजपा और आर एस एस ने संविधान पर सबसे पहले और बड़ा हमला आज ही के दिन बाबरी मस्जिद को ध्वस्त कर किया था, आज हम देख रहे हैं कि उसी समय से लगतार भाजपा और आरएसएस द्वारा संविधान संविधान को कुचलने, उसकी मुल भावना को कमजोर करने में लगी है, संविधान प्रदत्त अधिकारों पर हमला हो रहा है। हम देख रहे हैं कि यूपी में मोदी-शाह-योगी शासनकाल में उत्तर प्रदेश अत्याचार और दमन का केंद्र बन गया है और फासीवादी प्रयोगशाला के रूप में उभरा है. यहां भीड़ हिंसा, राज्य प्रायोजित हिंसा, बुलडोजरों का गैरकानूनी इस्तेमाल और फर्जी मुठभेड़ें आम हो गई हैं. सुप्रीम कोर्ट के फैसले ने भाजपा के ‘बुलडोजर मॉडल’ का असली चेहरा उजागर कर दिया है. भाकपा माले राज्य कमिटी सदस्य सुनील यादव ने कहा कि बिहार में भी यूपी की तरह भाजपा नितीश कुमार के कंघे पर हथियार रख कर गरीबों पर हमला कर रहीं हैं। आगे कहा कि संविधान की शपथ खाने वाले जदयू- भाजपा सरकार इसी शीतकालीन सत्र में अंग्रेजों से भी कठोर काला कानून बेतिया राज की जमीन अधिग्रहण करने के लिए बनाया है।

Bihar News On the occasion of Constitution maker Dr. Bhimrao Ambedkar Smriti Diwas, CPI(ML) took a pledge to protect the Constitution
पचासों हजार परिवार की जीवनभर की कमाई से बने घर को अवैध करार कर दिया गया है, घरो को गिराने के लिए कानून बनकर तैयार है, संविधान में दर्ज नागरिकों के आश्रय और जीवन के मौलिक अधिकारों का खुला उल्लंघन है. नया कानून में कहा गया है कि भले आपके घर तोड़ दिया जाए आप न्यायालय के शरणं में नहीं जा सकते यह न्याय के बुनियादी सिद्धांतों का उल्लंघन करता है। माले नेता ने आगे कहा कि भाजपा भारत के संविधान की धर्मनिरपेक्ष, न्यायालय और लोकतांत्रिक नींव को कमजोर कर रहीं है।

Bihar News On the occasion of Constitution maker Dr. Bhimrao Ambedkar Smriti Diwas, CPI(ML) took a pledge to protect the Constitution

माले के सभी कार्यकर्ताओं ने सामुहिक रूप से संविधान के प्रस्तावना का पाठ किया और संविधान में परिकल्पित धर्मनिरपेक्षता की अवधारणा को कायम रखने का संकल्प लिया इस मौके पर संजय यादव, सुरेन्द्र चौधरी, योगेन्द्र चौधरी, रामचन्द्र यादव, जितेन्द्र राम, ठग राम, हरेन्द्र राम, प्रकाश माझी, अरूण तिवारी, विनोद कुशवाहा, मुजमिल मियां सुकई राम, ठगई राम, ठाकुर पटेल, रामचन्द्र साहनी आदि नेताओं ने भी अपना विचार व्यक्त किया।

Post navigation

Previous: Bihar News 07 दिसंबर को मनाया जायेगा जिला स्थापना दिवस समारोह
Next: Bihar News : भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद, कार जप्त

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260615-WA0007
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: विभिन्न विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की जिलाधिकारी ने की समीक्षा

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0009
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं 72 शिकायतें, कई मामलों का हुआ तत्काल निपटारा

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0011
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने निजी कोष से रेड क्रॉस को भेंट किया शव संरक्षण फ्रीजर

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0014
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: राजापाकर में कृषि विभाग द्वारा प्रखंड स्तरीय कृषि चौपाल का आयोजन

जनवाद टाइम्स 15 June 2026

Latest News

  • Bihar News: विभिन्न विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की जिलाधिकारी ने की समीक्षा
  • Bihar News: जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं 72 शिकायतें, कई मामलों का हुआ तत्काल निपटारा
  • Bihar News: महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने निजी कोष से रेड क्रॉस को भेंट किया शव संरक्षण फ्रीजर
  • Bihar News: राजापाकर में कृषि विभाग द्वारा प्रखंड स्तरीय कृषि चौपाल का आयोजन
  • Bihar News: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजापाकर में प्रधानमंत्री जननी सुरक्षा योजना के तहत शिविर आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.