संवाददाता मोहन सिंह बेतिया
राष्ट्रीय भारतीय समाज के तत्वाधान में गुरुवार को बांग्लादेश में हो रहे अत्याचार तथा मंदिरों पर हमले के विरोध में स्थानीय काली धाम मंदिर प्रांगण से हजारों महिला पुरुष राष्ट्रवादियों का एक विशाल आक्रोश रैली निकाला।

जो नगर के विभिन्न मुख्य मार्गो से गुजरते हुए समाहरणालय पहुंचकर धरना में तब्दील हो गया। जहां विभिन्न वक्ताओं द्वारा बांग्लादेश में हो रहे हिंदुओं एवं अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों पर हमले एवं अत्याचार के विरोध में अपना कोष व्यक्त करते हुए भारत सरकार से हस्तक्षेप कर शीघ्र बंद करने की मांग की गई। इस संबंध में धरनार्थियों ने पश्चिम चंपारण के जिलाधिकारी के माध्यम से भारत के राष्ट्रपति को एक ज्ञापन भी सौंपा।