Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Bihar News बेतिया राज की जमीन पर बसावट को उजाड़ने वाले काला विधेयक 2024 मंजूर नही- बेतिया राज भूमिका अधिकार संघर्ष मोर्चा

जनवाद टाइम्स 4 December 2024
Bihar News Black Bill 2024 which destroys the settlement on the land of Bettiah Raj is not acceptable- Bettiah Raj Bhumika Adhikar Sangharsh Morcha
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

बेतिया राज भूमिका अधिकार संघर्ष मोर्चा की बैठक बेतिया कृष्णा नगर में हुआ, जिसमें बेतिया राज की जमीन पर 50-100 वर्षों से बसें सभी मुहल्ले से लोगों की उपस्थिति हुआ जिसमें सभी लोगों ने एक स्वर में कहा कि बेतिया राज की जमीन पर बसावट वाले क्षेत्रों को उजाड़ने वाले काला कानून 2024 हमें मंजूर नही है,
माले नेता सुनील यादव ने कहा कि नितीश कुमार और भाजपा की संयुक्त सरकार को बसावट वाले मुहल्लो पर बुलडोजर चलाने की तैयारी बंद कर बसावट वाले जमीन को बिहार भू काश्तकारी अधिनियम 1885 और 1956 अधिनियम के तहत सभी लोगों को कानूनी अधिकार देना चाहिए।

Bihar News Black Bill 2024 which destroys the settlement on the land of Bettiah Raj is not acceptable- Bettiah Raj Bhumika Adhikar Sangharsh Morcha
सुनील यादव ने आगे कहा भाजपा जदयू सरकार की मंशा यह है कि बेतिया राज से सभी लोगों को उजाड़ कर भूमि बैंक बनाना है और अडानी, अंबानी जैसे अमीरों को देना है, इस लिए बेतिया राज से संबंधित नया कानून में आप के घरो पर बुलडोजर भले चले, आप के नागरिक अधिकारों का हनन हो, यहां तक की संविधान के अनुछेद 226, 227 का खुल्ला उलंघन हो पर आप किसी न्यायालय में नहीं जा सकते, ऐसा काला कानून बना दिया गया है। यह कानून संविधान के 226-227 अनुछेद का खुला उलंघन है। हाइकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट का अपमान है।

Bihar News Black Bill 2024 which destroys the settlement on the land of Bettiah Raj is not acceptable- Bettiah Raj Bhumika Adhikar Sangharsh Morcha
बेतिया राज भूमि अधिकार संघर्ष मोर्चा के जिला अध्यक्ष संजय यादव ने कहा कि भाजपा जदयू सरकार द्वारा लाया गया बेतिया राज से संबंधित नया कानून अंग्रेजों की भूमि हड़प नीति से भी खतरनाक है, इस काला कानून को पश्चिम चम्पारण की जनता बरदाश्त नहीं करेगी, यह काला कानून लोगों के घर परिवार रोजगार को बर्बाद करने वाला कानून है, यह सरकार तत्काल कानून में संशोधन करें और बसावट वाले जमीन पर लोगों को कानूनी अधिकार दिया जाए, सभी लोगों ने कहा कि घर परिवार रोजगार और संविधान बचाने के लिए आवाज उठाने के लिए लोगों को आह्वान किया, बैठक में इंकलाबी नौजवान सभा जिला अध्यक्ष फरहान राजा, बेतिया राज भूमि अधिकार संघर्ष मोर्चा नेता अजय सुहाग, राजेश डे, पिंकू, राजदार, जितेंद्र राम, अरूण तिवारी, वकील महतों, शम्भू शर्मा, वीरेंद्र यादव, सीताराम शर्मा, अरूण शर्मा, मुखतार खान, विश्वनाथ यादव, सोना देवी, आदित्यनाथ यादव, रामचन्द्र दास, किरण देवी आदि लोगों ने भी अपना विचार व्यक्त किया।

Post navigation

Previous: Bihar News अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस पर।15 दिव्यांगजनों को बैट्री चालित ट्राई साइकिल, 2 ट्राई साइकिल, 1 व्हील चेयर, 3 वैशाखी का किया गया वितरण
Next: Bihar News बेतिया नगर निगम क्षेत्र का नहीं हो सका विकास, सड़कों की हुई विनाश

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260615-WA0007
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: विभिन्न विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की जिलाधिकारी ने की समीक्षा

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0009
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं 72 शिकायतें, कई मामलों का हुआ तत्काल निपटारा

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0011
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने निजी कोष से रेड क्रॉस को भेंट किया शव संरक्षण फ्रीजर

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0014
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: राजापाकर में कृषि विभाग द्वारा प्रखंड स्तरीय कृषि चौपाल का आयोजन

जनवाद टाइम्स 15 June 2026

Latest News

  • Bihar News: विभिन्न विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की जिलाधिकारी ने की समीक्षा
  • Bihar News: जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं 72 शिकायतें, कई मामलों का हुआ तत्काल निपटारा
  • Bihar News: महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने निजी कोष से रेड क्रॉस को भेंट किया शव संरक्षण फ्रीजर
  • Bihar News: राजापाकर में कृषि विभाग द्वारा प्रखंड स्तरीय कृषि चौपाल का आयोजन
  • Bihar News: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजापाकर में प्रधानमंत्री जननी सुरक्षा योजना के तहत शिविर आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.