Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Bihar News निर्धारित समयावधि में खाद्यान्नों का उठाव एवं वितरण करें सुनिश्चित : जिलाधिकारी

जनवाद टाइम्स 1 December 2024
Bihar News निर्धारित समयावधि में खाद्यान्नों का उठाव एवं वितरण करें सुनिश्चित : जिलाधिकारी
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

जिलाधिकारी, दिनेश कुमार राय की अध्यक्षता में आज जिला आपूर्ति टास्क फोर्स की बैठक सम्पन्न हुयी। इस बैठक में राशन कार्ड, ऑनलाइन राशन कार्ड से संबंधित प्राप्त आवेदनों के निष्पादन की स्थिति, आधार सीडिंग, ई-केवाईसी, जन वितरण प्रणाली दुकानों का निरीक्षण, एसआईओ/डोर स्टेप डिलीवरी, राशन कार्ड के आधार पर खाद्यान्न का वितरण के कार्य प्रगति की समीक्षा की गयी।Bihar News निर्धारित समयावधि में खाद्यान्नों का उठाव एवं वितरण करें सुनिश्चित : जिलाधिकारी

अपर समाहर्ता, विभागीय जांच-सह-जिला आपूर्ति पदाधिकारी, कुमार रविन्द्र द्वारा एजेंडावार विस्तृत जानकारी जिला पदाधिकारी को दी गयी।जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि आवेदन करने वाले योग्य लाभुकों का नियमानुसार राशन कार्ड बनाना सुनिश्चित करें। इससे संबंधित लंबित आवेदनों को त्वरित गति से निष्पादित करें। उन्होंने निर्देश दिया कि आधार सीडिंग का कार्य ससमय शत-प्रतिशत पूर्ण कराएं।उन्होंने कहा कि ई-केवाईसी की प्रगति अच्छी है। दिसंबर तक शत-प्रतिशत ई-केवाईसी कराते हुए लक्ष्य की प्राप्ति करें। इसके साथ ही डोर स्टेप डिलीवरी को ससमय कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी एमओ नियमित रूप से जन वितरण प्रणाली की दुकानों का विभागीय नियमानुसार निरीक्षण करेंगे।जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि नियमित रूप से निर्धारित समयावधि में खाद्यान्नों का उठाव एवं वितरण हो, इसे हर हाल में सुनिश्चित करें। इस कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही, शिथिलता एवं कोताही बरतने वालों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई की जायेगी।Bihar News निर्धारित समयावधि में खाद्यान्नों का उठाव एवं वितरण करें सुनिश्चित : जिलाधिकारी

इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, सुमित कुमार, अपर समाहर्ता, राजीव कुमार सिंह, अपर समहर्ता, विभागीय जांच, कुमार रविन्द्र, अपर समाहर्ता, आपदा प्रबंधन, रामानुज प्रसाद सिंह, जिला पंचायती राज पदाधिकारी, श्रीमती बेबी कुमारी, अनुमंडल पदाधिकारी, बेतिया सदर, विनोद कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी, नरकटियागंज, सूर्य प्रकाश गुप्ता, जिला सहकारिता पदाधिकारी, सुश्री अंशु कुमारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Post navigation

Previous: Bihar News आयुष्मान कार्ड बनाने में लापरवाही बरतने वाले सीएससी वीएलई ऑपरेटर का निबंधन होगा रद्द
Next: Bihar News नीतीश कुमार की बिहार यात्रा पर निकलने से पहले PK का तंज, बोले – यात्रा में भीड़ दिखेगी, लोग पैसे के बल पर और जाति के नाम पर इकट्ठा होंगे लेकिन इससे कोई फर्क नहीं पड़ेगा

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260615-WA0007
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: विभिन्न विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की जिलाधिकारी ने की समीक्षा

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0009
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं 72 शिकायतें, कई मामलों का हुआ तत्काल निपटारा

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0011
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने निजी कोष से रेड क्रॉस को भेंट किया शव संरक्षण फ्रीजर

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0014
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: राजापाकर में कृषि विभाग द्वारा प्रखंड स्तरीय कृषि चौपाल का आयोजन

जनवाद टाइम्स 15 June 2026

Latest News

  • Bihar News: विभिन्न विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की जिलाधिकारी ने की समीक्षा
  • Bihar News: जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं 72 शिकायतें, कई मामलों का हुआ तत्काल निपटारा
  • Bihar News: महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने निजी कोष से रेड क्रॉस को भेंट किया शव संरक्षण फ्रीजर
  • Bihar News: राजापाकर में कृषि विभाग द्वारा प्रखंड स्तरीय कृषि चौपाल का आयोजन
  • Bihar News: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजापाकर में प्रधानमंत्री जननी सुरक्षा योजना के तहत शिविर आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.