Prayagraj News:आकांक्षा समिति द्वारा हाशिए पर मौजूद लड़कियों को दिया गया क्लासिक नृत्य एवं ज्ञान का प्रशिक्षण

Prayagraj News: Training in classical dance and knowledge given to marginalized girls by Aakanksha Samiti
Share News

रिपोर्ट विजय कुमार

मण्डल अंकाक्षा समिति की अध्यक्षा श्रीमती हेमा पंत एवं जिला अंकाक्षा समिति की अध्यक्षा डा0 कविता के नेतृत्व में अंकाक्षा समिति के द्वारा गुरूवार को आर्य कन्या डिग्री कॉलेज के साथ मिलकर लड़कियों को शास्त्रीय नृत्य और गायन का प्रशिक्षण प्रदान किया गया है। इसके साथ ही उन्हें मंच प्रदान किया गया और उनके प्रयासों को प्रोत्साहित करने के लिए सम्मान स्वरूप प्रोत्साहन भी दिया गया। उल्लेखनीय है कि हाल ही में गरीब लड़कियों को खेलों में भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से एक दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन भी अकांक्षा समिति के द्वारा किया गया था।

IMG 20241130 WA0086आगामी योजनाओं के तहत, अकांक्षा समिति एक महीने की नृत्य कार्यशाला आयोजित करने की योजना बना रही है। इस पहल का उद्देश्य इन लड़कियों को महाकुंभ आयोजन में प्रदर्शन के लिए तैयार करना है, जिससे उन्हें एक अमूल्य अनुभव और यादगार अवसर प्राप्त हो सके।

Prayagraj News: Training in classical dance and knowledge given to marginalized girls by Aakanksha Samiti
अकांक्षा समिति, 1987 में स्थापित, उत्तर प्रदेश के भारतीय प्रशासनिक अधिकारियों की पतिवर्ग संघ के तहत पंजीकृत एक गैर-सरकारी संगठन (एनजीओ) है। यह संगठन राज्य में हाशिए पर मौजूद महिलाओं, लड़कियों और अन्य वंचित समुदायों को शिक्षा, स्वास्थ्य और आय सृजन के माध्यम से सशक्त बनाने के लिए काम करता है। इसका संचालन विभागीय और जिला स्तर की टीमों के सहयोग से किया जाता है।

Trending News