Bihar News- शहरी जनजीवन और आगंतुकों को जाम से निजात दिलाना बहुत जरूरी:गरिमा

Bihar News- It is very important to provide relief to urban people and visitors from traffic jams: Garima
Share News

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

नगर के सर्किट हाउस चौराहा चौड़ीकरण और सौंदर्यीकरण कार्य का महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने अवलोकन और निरीक्षण किया। इसके बाद महापौर ने कहा कि अब सर्किट हाउस चौराहा से होकर आवागमन बहुत सुविधाजनक और आसान हो गया है। इस कार्य को पूरा करने में श्रीमती सिकारिया ने महारानी जानकी कुंवर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो (डॉ) रवींद्र कुमार चौधरी और महाविद्यालय परिवार का भी चौड़ीकरण कार्य में रचनात्मक भागीदारी और सहयोग के लिए आभार जताया।

Bihar News- It is very important to provide relief to urban people and visitors from traffic jams: Garima महापौर ने कहा कि अरेराज होकर पटना के अतिरिक्त सिवान और गोपालगंज से आने का यह अब महत्वपूर्ण रूट बन गया है। नौतन से भी जिला मुख्यालय और मेडिकल कॉलेज आने का यह मुख्य मार्ग है।पहले इस चौराहे हमेशा जाम जैसी स्थिति रहती थी। श्रीमती सिकारिया ने बताया कि शहरी जन जीवन को जाम से निजात दिलाने के लिए सेंट जेवियर्स चौक की तरह इसका भी चौड़ीकरण किया जा रहा है। इसके लिए एमजेके कॉलेज की बाउंड्री को पीछे किया गया है, अब सर्किट हाउस चौक की चौड़ाई लगभग दोगुनी हो गई है।जिससे जाम की समस्या पर काबू पाया जाएगा। उसकी ढलाई कार्य का निरीक्षण के बाद महापौर ने कहा गया कि मैं नगर निगम क्षेत्र के जनजीवन और आगंतुकों को जाम की समस्या से निजात दिलाना बहुत जरूरी है। मैं इस समस्या से शहरी क्षेत्र को मुक्ति दिलाने के लिए मैं लगातार प्रयासरत हूं।Bihar News- It is very important to provide relief to urban people and visitors from traffic jams: Garima

Trending News