Bihar News नाबालिक से दुष्कर्म कर गर्भपात कराने के क्रम में हुई मौत के मामले में मुख्य आरोपी सहित दो गिरफ्तार

Bihar News Two arrested including the main accused in the case of rape of a minor and her death during abortion
Share News

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

इस वक्त की बड़ी खबर बेतिया से आ रही है जहां नाबालिक से दुष्कर्म कर गर्भपात करने के दौरान हुई मौत में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। सदर एसडीपीओ विवेक दीप ने प्रेस वार्ता कर बताया कि नाबालिक की मां सुरजानी खातून के आवेदन के आलोक में एफआईआर दर्ज करते हुए नामजद अभियुक्त मुफस्सिल थाना के करनमेया निवासी बली गद्दी के पुत्र कामिल गद्दी को गिरफ्तार किया गया।

Bihar News Two arrested including the main accused in the case of rape of a minor and her death during abortion

बता दें कि नाबालिक किशोरी के साथ बहला फुसलाकर शारीरिक संबंध बनाने एवं पूछताछ करने पर गाली गलौज करते हुए मारपीट करने एवं नाबालिक किशोरी के जबर्दस्ती गर्भपात करा दिया गया। जिससे अधिक रक्तस्राव होने से इलाज के क्रम में नाबालिक की मौत हो गई । पुलिस के अनुसंधान के क्रम में यह पता चला कि लड़की का गर्भपात सोकानी मेडिकल गली में स्थित जीवनदीप हास्पीटल में नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत इंदिरा चौक नया टोला निवासी साबिर आलम की पत्नी कलामुन नेशा नर्स के द्वारा गर्भपात कराई गई थी। वहीं हास्पीटल संचालक सहित डाक्टर हास्पीटल छोड़कर फरार है।

Bihar News Two arrested including the main accused in the case of rape of a minor and her death during abortion

उक्त अस्पताल को सील करने हेतु स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रक्रिया जारी है।

Trending News