Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Bihar News जिलाधिकारी के जनता दरबार में 40 मामलों की हुई सुनवाई

जनवाद टाइम्स 23 November 2024
Bihar News 40 cases were heard in the District Magistrate's public court
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

जिलाधिकारी कार्यालय प्रकोष्ठ में आज जनता दरबार का आयोजन किया गया। प्रभारी जिलाधिकारी, सुमित कुमार ने लोगों की समस्याओं एवं शिकायतों को बारी-बारी से सुना। जनता दरबार में कई समस्याओं एवं शिकायतों का ऑन-द-स्पॉट समाधान कराया गया। साथ ही कई मामलों में संबंधित प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों को फोन कर समस्याओं का समाधान करने के लिए शीघ्र समुचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।Bihar News 40 cases were heard in the District Magistrate's public court

जिलाधिकारी के जनता दरबार में 40 मामले आए। जिन मामलों का समाधान आज नहीं हो सका, उसे संबंधित विभाग/अधिकारियों को भेजते हुए त्वरित गति से नियमानुकूल समाधान कराने हेतु निर्देशित किया गया।जिन लोगों के द्वारा अपनी समस्याओं से जिलाधिकारी को अवगत कराया गया उनमें झुनझुन महतो, भुखल दास, प्रमिला देवी, शम्भु हजरा, मनोज कुमार पांडेय, नीलम देवी, समीर पूर्ति, संगीता देवी, हरिशंकर शर्मा, नवीन कुमार, राधाकृष्ण साह आदि के नाम शामिल हैं।Bihar News 40 cases were heard in the District Magistrate's public court

इस अवसर पर अपर समाहर्ता, विभागीय जांच, कुमार रविन्द्र, अपर समाहर्ता-सह-जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, अनिल कुमार सिन्हा, अपर समाहर्ता, आपदा प्रबंधन, रामानुज प्रसाद सिंह, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, अमरेन्द्र कुमार, वरीय उप समाहर्ता-सह-जिला सूचना एवं जनसम्पर्क पदाधिकारी, श्रीमती रोचना माद्री सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Post navigation

Previous: Bihar News-वैशाली जिला के उत्कृष्ट कार्यो का डॉक्यूमेंटेशन कराएं : आयुक्त
Next: Bihar News नाबालिक से दुष्कर्म कर गर्भपात कराने के क्रम में हुई मौत के मामले में मुख्य आरोपी सहित दो गिरफ्तार

 

राशिफल

News Archive

g
  • Etawah

Etawah News : बिना HSRP के नहीं बनेगा प्रदूषण प्रमाण पत्र, 15 अप्रैल से सख्ती

जनवाद टाइम्स इटावा 11 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-11 at 5.09.21 PM
  • Etawah

Etawah News : भागवत कथा: सुखदेव जन्म व सती चरित्र का भावपूर्ण वर्णन, श्रद्धालु भाव-विभोर

जनवाद टाइम्स इटावा 11 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-11 at 6.23.45 PM
  • Etawah

Etawah News : मूँज में ज्योतिराव फुले जयंती पर विचार गोष्ठी, सामाजिक समानता का दिया संदेश

जनवाद टाइम्स इटावा 11 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-11 at 4.22.31 PM
  • Etawah

Etawah News : शिक्षकों की समस्याओं पर सहमति, चार्टर व्यवस्था लागू होगी, लंबित मामलों का होगा निस्तारण

जनवाद टाइम्स इटावा 11 April 2026

Latest News

  • Etawah News : बिना HSRP के नहीं बनेगा प्रदूषण प्रमाण पत्र, 15 अप्रैल से सख्ती
  • Etawah News : भागवत कथा: सुखदेव जन्म व सती चरित्र का भावपूर्ण वर्णन, श्रद्धालु भाव-विभोर
  • Etawah News : मूँज में ज्योतिराव फुले जयंती पर विचार गोष्ठी, सामाजिक समानता का दिया संदेश
  • Etawah News : शिक्षकों की समस्याओं पर सहमति, चार्टर व्यवस्था लागू होगी, लंबित मामलों का होगा निस्तारण
  • Bihar News : बेतिया में फर्जी पुलिस बनकर ठगी का खतरा, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.