Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Bihar
  • Breaking News

Bihar News-वैशाली जिला के उत्कृष्ट कार्यो का डॉक्यूमेंटेशन कराएं : आयुक्त

जनवाद टाइम्स 23 November 2024
Bihar News-Get the excellent work of Vaishali district documented: Commissioner
Share News
       

संवाददाता-राजेन्द्र कुमार

वैशाली /हाजीपुर।

तिरहुत प्रमंडल के आयुक्त ने हाजीपुर में की समीक्षा बैठक

तिरहुत स्नातक निर्वाचन 2024 की तैयारी तथा अन्य विकास योजनाओं की हुई समीक्षा

हाजीपुर, 22 नवंबर।

तिरहुत प्रमंडल के आयुक्त श्री सरवणन एम ने कहा कि वैशाली जिला में अभी तक जो भी उत्कृष्ट कार्य हुए हैं तथा जिसके लिए जिला को पुरस्कृत भी किया गया है, उसका डॉक्यूमेंटेशन करना जरूरी है। यह अन्य जिलों के लिए बेस्ट प्रैक्टिसेज के तहत नजीर के रूप में देखा जाएगा।वे आज हाजीपुर में समाहरणालय सभागार में बिहार विधान परिषद के तिरहुत स्नातक निर्वाचन की तैयारियों तथा विभिन्न विभागों की योजनाओं की समीक्षा कर रहे थे।Bihar News-Get the excellent work of Vaishali district documented: Commissioner

समीक्षा के क्रम में बताया गया कि स्वास्थ्य, उद्योग, पंचायत, रोजगार, खेलकूद तथा अन्य प्रक्षेत्रों में वैशाली जिला कई योजनाओं और कार्यक्रमों में पूरे राज्य में अव्वल है। यहां कई नवाचार भी प्रारंभ किए गए हैं।आयुक्त महोदय ने कहा कि उपलब्धियों का दस्तावेजीकरण कर लिया जाए।इसके पहले जिला पदाधिकारी श्री यशपाल मीणा ने आयुक्त महोदय का स्वागत करते हुए तिरहुत स्नातक निर्वाचन 2024 की तैयारी तथा यहां चल रही चल रहे विकास कार्यक्रमों में प्रगति की जानकारी दी।बैठक में उप निर्वाचन पदाधिकारी ने निर्वाचक सूची की जानकारी देते हुए कहा कि यहां कुल निर्वाचकों की संख्या 37640 है। यहां 28 सहायक मतदान केंद्र बन जाने के बाद कुल मतदान केंद्रों की संख्या 48 हो गई है।बताया गया कि जिला में चलाए गए विशेष मुहिम से निर्वाचक सूची में जिला का जेंडर रेशियो बढ़कर 906 हो गया है।आयुक्त महोदय ने निदेश दिया कि मतदान का प्रॉपर वीडियोग्राफी करवाना सुनिश्चित करें तथा यह जियो टैगिंग होना चाहिए।पंचायती राज पदाधिकारी ने बताया कि जिला में 48 पंचायत सरकार भवन बनकर तैयार है और सभी में डाकघर खोले गए हैं। वहां शत प्रतिशत बायोमैट्रिक अटेंडेंस लग रहा है। पंचायत ई ग्राम पोर्टल को प्रारंभ करने के लिए पायलट जिला के रूप में वैशाली का चयन हुआ है और इसे जल्द आरंभ किया जा रहा है।आयुक्त महोदय ने सभी नीलाम पत्र पदाधिकारी को निर्देश दिया कि वे सर्टिफिकेट मामलों का त्वरित निष्पादन कराएंइसके साथ ही खाद एवं आपूर्ति विभाग, राजस्व विभाग तथा कई अन्य विभागों से संबंधित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की भी समीक्षा की गई।

Bihar News-Get the excellent work of Vaishali district documented: Commissioner

बैठक में अपर समाहर्ता, उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता (आपदा), उप निर्वाचन पदाधिकारी, जिला पंचायती राज पदाधिकारी, जिला जन संपर्क पदाधिकारी, स्थापना उप समाहर्ता, सभी अनुमंडलों के एसडीएम, डीसीएलआर तथा अन्य सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous: Bihar News माकपा ने का. विजयनाथ तिवारी को लाल झंडा देकर अंतिम विदाई दी
Next: Bihar News जिलाधिकारी के जनता दरबार में 40 मामलों की हुई सुनवाई

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260615-WA0007
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: विभिन्न विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की जिलाधिकारी ने की समीक्षा

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0009
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं 72 शिकायतें, कई मामलों का हुआ तत्काल निपटारा

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0011
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने निजी कोष से रेड क्रॉस को भेंट किया शव संरक्षण फ्रीजर

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0014
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: राजापाकर में कृषि विभाग द्वारा प्रखंड स्तरीय कृषि चौपाल का आयोजन

जनवाद टाइम्स 15 June 2026

Latest News

  • Bihar News: विभिन्न विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की जिलाधिकारी ने की समीक्षा
  • Bihar News: जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं 72 शिकायतें, कई मामलों का हुआ तत्काल निपटारा
  • Bihar News: महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने निजी कोष से रेड क्रॉस को भेंट किया शव संरक्षण फ्रीजर
  • Bihar News: राजापाकर में कृषि विभाग द्वारा प्रखंड स्तरीय कृषि चौपाल का आयोजन
  • Bihar News: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजापाकर में प्रधानमंत्री जननी सुरक्षा योजना के तहत शिविर आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.