Prayagraj News: महाकुंभ 2025 के दृष्टिगत लोक निर्माण विभाग द्वारा कराए जा रहे कार्यों का मण्डलायुक्त द्वारा निरीक्षण

Prayagraj News: Divisional Commissioner inspects the works being done by the Public Works Department in view of Maha Kumbh 2025  
Share News

रिपोर्ट विजय कुमार

महाकुंभ 2025 के दृष्टिगत लोक निर्माण विभाग द्वारा कराए जा रहे विभिन्न कार्यों में से एयरपोर्ट रोड, पीपल गांव झलवा एवं ट्रिपल आईटी के आसपास कराए जा रहे सड़क चौड़ीकरण एवं सौंदर्यीकरण के कार्यों का निरीक्षण आज मंडलायुक्त श्री विजय विश्वास पंत द्वारा सभी संबंधित अधिकारियों की उपस्थिति में किया गया। उन्होंने सर्वप्रथम सिविल एयरपोर्ट से कालिंदीपुरम तिराहा के बीच बनाए जा रहे चौराहे की रोटरी के कार्यों का निरीक्षण किया तथा उसके सौंदर्यीकरण संबंधित जानकारी ली। उन्होंने सभी शेष कार्यों के माइक्रो प्लान के बारे में समझते हुए सभी कार्यों को ससमय पूरा कराने के निर्देश दिए।IMG 20241120 WA0164

तत्पश्चात् पीपल गांव झलवा के पास कराए जा रहे नाली निर्माण एवं सड़क चौड़करण के कार्यों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान नाली निर्माण के अलाइनमेंट तथा कुछ अन्य कार्यों में कमी पाई गई जिस पर मंडलायुक्त ने संबंधित अधिकारी को उसे शीघ्र ठीक कराते हुए उनके समक्ष आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।IMG 20241120 WA0165

इसी क्रम में उन्होंने ट्रिपल आईट चौराहे के पास बनाए जा रहे फुटपाथ एवं सौंदर्यीकरण के कार्यों का भी निरीक्षण किया।

Prayagraj News: Divisional Commissioner inspects the works being done by the Public Works Department in view of Maha Kumbh 2025

  निरीक्षण के दौरान निर्मित सड़क के एक हिस्से को कटवा कर उसकी गुणवत्ता की जांच कर आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश थर्ड पार्टी एजेंसी को दिए गए। उन्होंने सभी कार्यों में लेबर बढ़ाते हुए उन्हें और तीव्र गति से कराने के निर्देश दिए।

Trending News