Bihar News बेतिया जिला के टॉप-10 सक्रिय अपराधकर्मी मुन्ना कुमार वाहन जॉच के क्रम में पिस्टल एवं कारतूस के साथ गिरफ्तार

Share News

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

बेतिया पुलिस जिला के टॉप 10 अपराधी को लौरिया पुलिस ने वाहन जांच के दौरान धर दबोचा है ।उक्त जानकारी देते हुए बेतिया पुलिस अधीक्षक शौर्य सुमन ने बताया कि 16 नवंबर को गुप्त सूचना के आधार पर लौरिया थाना अंतर्गत पकड़ी मुनिया टोला सरेह स्थित चीनी मील के कवरा-नाला पुल के पास वाहन जाँच करने के क्रम में जिला के टॉप-10 सक्रिय अपराधकर्मी मुन्ना कुमार को एक अपाची मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया एवं तलाशी के क्रम में एक पिस्टल, 02 मैगजीन, 04 जिंदा कारतूस बरामद किया गया। इस संदर्भ में लौरिया थाना में कांड दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।Bihar News Bettiah district's top-10 active criminals Munna Kumar arrested with pistol and cartridges during vehicle checking

गिरफ्तार अपराधीः-
1. मुन्ना कुमार, उम्र करीब 26 वर्ष, पे0-विनोद चौधरी,सा0-शिवा घाट मलाही टोला, वार्ड न0-07, थाना-गोपालपुर, जिला-प0 चम्पारण, बेतिया।
अपराधिक इतिहास –
1. शिकारपुर थाना कांड सं0-720/24 (फिरौती हेतु अपहरण)।
2. गोपालपुर थाना कांड सं0-39/24 (उत्पाद अधि०)।
बरामदगीः-
1. पिस्टल-01
2. मैगजीन-02 (एक खाली एवं एक लोडेड)
3. जिन्दा कारतूस-04
4. अपाची मोटरसाइकिल-01

बेतिया पुलिस लोक व्यवस्था संधारण में सर्वाेत्कृष्ट के लिए प्रतिबद्ध है।Bihar News Bettiah district's top-10 active criminals Munna Kumar arrested with pistol and cartridges during vehicle checking

Trending News