Prayagraj News: जिला निर्वाचन अधिकारी ने 256-फूलपुर विधान सभा उप निर्वाचन-2024 को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराये जाने हेतु नोडल/सहायक नोडल अधिकारियोें के साथ की बैठक

Prayagraj News: District Election Officer held a meeting with Nodal / Assistant Nodal Officers to conduct the 256-Phulpur Legislative Assembly by-election-2024 in a free, fair and transparent manner
Share News

रिपोर्ट विजय कुमार

जिला निर्वाचन अधिकारी श्री रविन्द्र कुमार माँंदड़ सोमवार को संगम सभागार में 256-फूलपुर विधान सभा उप निर्वाचन-2024 को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराये जाने हेतु निर्वाचन कार्य में लगे हुए अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए सभी अधिकारियों को अपनी जिम्मेदारियों का पूरी संवेदनशीलता एवं मनोयोग से निर्वहन करते हुए निर्वाचन कार्य को सकुशल ढंग से सम्पन्न कराये जाने हेतु निर्देशित किया है।

Prayagraj News: District Election Officer held a meeting with Nodal / Assistant Nodal Officers to conduct the 256-Phulpur Legislative Assembly by-election-2024 in a free, fair and transparent mannerउन्होंने सभी सम्बंधित अधिकारियों को निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए कहा है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी सेक्टर मजिस्टेªटों को अपने-अपने क्षेत्रों का भ्रमण कर मतदान केन्द्रों पर सभी आवश्यक व्यवस्थाआंे को सुनिश्चित कराये जाने एवं उसकी रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। उन्होंने मतदान केन्द्रों पर दिव्यांगजन मतदाताओं के लिए व्हील चेयर की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए कहा है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने पार्टी रवानगी स्थल पर प्रकाश, पार्किंग, मोबाइल टॉयलेट, साइनेज, टेबिल सहित अन्य सभी आवश्यक व्यवस्थायें सुनिश्चित करने के निर्देश सम्बंधित अधिकारियों को दिए है।

Prayagraj News: District Election Officer held a meeting with Nodal / Assistant Nodal Officers to conduct the 256-Phulpur Legislative Assembly by-election-2024 in a free, fair and transparent manner

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी श्री गौरव कुमार, डीसीपी गंगापार श्री कुलदीप सिंह गुनावत, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती पूजा मिश्रा, अपर जिलाधिकारी नगर श्री मदन कुमार, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व श्री विनय कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी in un नजूल श्री प्रदीप कुमार, मुख्य राजस्व अधिकारी श्री कुंवर पंकज, अपर जिलाधिकारी नागरिक आपूर्ति श्री राजेश सिंह सहित अन्य सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Trending News