Etawah News : अहमदाबाद गुजरात से आई पहली श्रमिक ट्रैन, उच्च प्रशासन स्टेशन पर रहा मौजूद

IMG_20200511_161603
Share News

 

मनोज कुमार राजौरिया : इटावा अभी अभी ताजा जानकारी के मुताबिक गुजरात, अहमदाबाद से लाये गए श्रमिक के लिए श्रमिक ट्रैन इटावा स्टेशन पर आई उस समय जिलाधिकारी इटावा एवं एसएसपी आकाश तोमर एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम स्टेशन पर ही मौजूद रही।

IMG 20200511 161553

प्रवासी मजदूरों के स्टेशन पर उतरते ही स्वस्थ टीम द्वारा इटावा रेलवे स्टेशन पर गुजरात एव अहदवाद सेआये श्रमिकों का स्वास्थ्य परीक्षण कर ब्लड सैंपल लिया गया एवं सभी को कोरोना वायरस से बचाव संबंधी जानकारी दी गई, जिला अधिकारी महोदय व एसएसपी महोदय ने सभी श्रमिकों की जानकारी ली।
उक्त क्रम में कल से ही स्टेशन पर देखरेख व बचाव कार्यों में तेजी देखी गयी थी, इटावा की सभी आला अधिकारियों ने देर रात स्टेशन पर आकर सभी व्यवस्थाओं की जानकारी लेते हुए आज की करवाई की कार्यप्रणाली पहले ही सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दे दी थी।

IMG 20200511 161603

श्रमिको की घर वापसी होने पर उनके चहरे पर अब खुशी के भाव दिख रहे है, उनसे पूछे जाने पर कुछ ने अपनी दर्द भरी दास्तान बताई तो कुछ ने अपनो से दूर रहने का दर्द बयां किया।

IMG 20200511 161613

डीएम साहब ने आये हुए सभी श्रमिको को सेल्फ कुआरन्टीन में रहने की सलाह दी है, तथा सभी के ब्लड सैंपल लेकर के तत्काल पी जी आई सैंफई भेज दिए गए है।

Trending News