Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Prayagraj News:प्रभारी मंत्री श्री सुरेश कुमार खन्ना ने छठ महापर्व के आयोजन को लेकर लक्ष्मण मेला मैदान घाट पर तैयारियों का निरीक्षण किया

जनवाद टाइम्स 7 November 2024
Prayagraj News: Minister in charge Shri Suresh Kumar Khanna inspected the preparations at Laxman Mela Ground Ghat for the organization of Chhath Mahaparva  
Share News
       

रिपोर्ट विजय कुमार

उत्तर प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री तथा जनपद लखनऊ के प्रभारी मंत्री श्री सुरेश कुमार खन्ना ने छठ महापर्व के आयोजन को देखते हुए आज लक्ष्मण मेला मैदान घाट पर तैयारियों का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि घाटों पर आने वाले श्रद्धालुओं के सुगम प्रवेश एवं निकास हेतु पर्याप्त व्यवस्था किया जाए। वैकल्पिक प्रवेश एवं निकास द्वारों की भी व्यवस्था रखी जाए।Prayagraj News: Minister in charge Shri Suresh Kumar Khanna inspected the preparations at Laxman Mela Ground Ghat for the organization of Chhath Mahaparva

 

श्री खन्ना ने छठ महापर्व पर सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई देते हुए सभी उपासकों से स्वच्छ, सुरक्षित, जीरो वेस्ट, प्लास्टिक मुक्त पर्व मनाने एवं गोमती नदी को प्रदूषण मुक्त बनाए रखने में सहयोग हेतु अपील की। उन्होंने छठ पूजा को लेकर घाटों व मार्गाे में की जा रही व्यवस्थाओं, सुंदरीकरण, घाटों की मरम्मत, साफ सफाई, प्रकाश व सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को छठ घाटों पर सभी व्यवस्थाओं को चॉक-चौबंद करने हेतु जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी श्रद्धालुओं को कोई भी परेशानी नहीं होगी। उन्होंने कहा कि श्रद्धालु अपनी मुरादे पूरी करने के लिए सूर्य भगवान को अर्घ्य देकर पूर्ण श्रद्धा और आस्था के साथ यह त्योहार मनाते हैं।

Prayagraj News: Minister in charge Shri Suresh Kumar Khanna inspected the preparations at Laxman Mela Ground Ghat for the organization of Chhath Mahaparva

 
प्रभारी मंत्री ने कहा कि घाटों पर साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था हो। सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग न हो, कूड़ा कचरा इधर-उधर न फैले इसके लिए घाटों पर डस्टबिन रखवाए जाएं। पूजा सामग्री नदी में प्रवाहित न हो इसके लिए लोगों को जागरूक किया जाए। नगर के लोग छठ पर्व को दिव्य और भव्य रूप से मनाए, इसके लिए घाटों का सुंदरीकरण कराए जाए, जिससे श्रद्धालुओं को पूर्ण शांति व खुशी का एहसास हो। गहरे पानी में जाने से बचने के लिए नदी में बैरिकेटिंग की जाए। साथ ही किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए जल पुलिस और गोताखोर भी तैनात किए जाएं।
श्री सुरेश कुमार खन्ना ने कहा कि छठ घाटों और मार्गाे में पर्याप्त प्रकाश की व्यवस्था कराई जाए। सभी छठ सफाई कर्मी, मशीनों, कार्मिकों व अधिकारियों की तैनाती रहे, सभी अपनी जिम्मेदारी को मुस्तैदी के साथ करें। श्रद्धालुओ के लिए घाटों पर शुद्ध पेयजल की आपूर्ति हेतु टैंकरों की व्यवस्था रहें। घाटों में गंदगी न हो, मोबाइल टॉयलेट की पर्याप्त व्यवस्था रहे। महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाए।
निरीक्षण के दौरान भोजपुरी समाज के प्रभुनाथ राय, अपर नगर आयुक्त,मुख्य अभियंता एवं नगर निगम के अधिकारी तथा अन्य मौजूद रहे।

Post navigation

Previous: Prayagraj News:नगर विकास मंत्री ने छठ महापर्व पर सभी देशवासियों व प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी
Next: Prayagraj News: महाकुंभ 2025 के दृष्टिगत भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) द्वारा कियान्वित की जारी विभिन्न परियोजनाओं की बैठक संपन्न

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260616-WA0013
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News | राजापाकर प्रखंड कार्यालय परिसर में प्रखंड सहयोग सह जन कल्याण शिविर का आयोजन

जनवाद टाइम्स 16 June 2026
IMG-20260616-WA0030
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News | नारायणपुर बुजुर्ग पंचायत की वार्ड सदस्या अहिल्या देवी का असामयिक निधन, शोक की लहर

जनवाद टाइम्स 16 June 2026
IMG-20260616-WA0043
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News | बिलंदपुर एवं नारायणपुर बुजुर्ग पंचायत में सहयोग शिविर का आयोजन, विभिन्न योजनाओं से जुड़े ग्रामीण

जनवाद टाइम्स 16 June 2026
IMG-20260616-WA0048
  • Breaking News

BiharNews | निचलौल के जंगल में रहस्यमयी जंगली भैंसे की दस्तक, वन विभाग अलर्ट

जनवाद टाइम्स 16 June 2026

Latest News

  • Bihar News | राजापाकर प्रखंड कार्यालय परिसर में प्रखंड सहयोग सह जन कल्याण शिविर का आयोजन
  • Bihar News | नारायणपुर बुजुर्ग पंचायत की वार्ड सदस्या अहिल्या देवी का असामयिक निधन, शोक की लहर
  • Bihar News | बिलंदपुर एवं नारायणपुर बुजुर्ग पंचायत में सहयोग शिविर का आयोजन, विभिन्न योजनाओं से जुड़े ग्रामीण
  • BiharNews | निचलौल के जंगल में रहस्यमयी जंगली भैंसे की दस्तक, वन विभाग अलर्ट
  • Bihar News: बेतिया अंचल कार्यालय में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 15 हजार रुपये रिश्वत लेते आरटीपीएस क्लर्क गिरफ्तार
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.