Bihar News-छठ पूजा को लेकर जिला पदाधिकारी ने किया छठ घाटों का निरीक्षण 

Bihar News-District Officer inspected Chhath Ghats regarding Chhath Puja
Share News

संवाददाता-राजेन्द्र कुमार

वैशाली /हाजीपुर।
हाजीपुर, 27 अक्टूबर , 2024

लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के मद्देनजर जिला पदाधिकारी वैशाली श्री यशपाल मीणा ने आज महुआ एवं महनार अनुमंडल में स्थित सभी छठ घाटों का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को सभी घाटों को सेक्टर में विभाजित करने, सभी घाटों पर साफ सफाई ,सुरक्षा के व्यापक इंतजाम, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, पब्लिक एड्रेस सिस्टम की पर्याप्त व्यवस्था, सीसीटीवी से निगरानी, ड्रोन की मदद से निगरानी, सभी घाटों पर गोताखोरों की प्रतिनियुक्ति तथा एसडीआरएफ के द्वारा नदी में गस्ती करने के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।

Bihar News-District Officer inspected Chhath Ghats regarding Chhath Puja
उन्होंने नदी , तालाब तथा पोखर में बांस से दो लेयर में बेरिकेटिंग करने तथा खतरनाक घाटों को चिन्हित करने का भी निर्देश दिया। उन्होंने घाट किनारे कैंप लगाकर चिकित्सक एवं एएनएम की प्रतिनियुक्ति करने का निर्देश दिया। कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद को निर्देश दिया गया कि सभी घाटों के पहुंच पथ को ठीक से समतल कर चलने लायक रास्ता बनाया जाए, जिससे छठ व्रतियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। रास्ते के दोनों और ब्लीचिंग पाउडर और चूने का छिड़काव करने का निर्देश दिया गया ताकि कहीं कचरा अथवा बदबू ना रहे।Bihar News-District Officer inspected Chhath Ghats regarding Chhath Puja

निरीक्षण में दोनों अनुमंडल के अनुमंडल पदाधिकारी एवं नगर परिषद के अभियंता एवं अन्य पदाधिकारी व कर्मी भी उपस्थित थे।

Trending News