Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Bihar News- ऐतिहासिक बड़ा रमना मैदान में ढाई करोड़ की लागत से बनेगा स्वास्थ्य संवर्द्धन पार्क:गरिमा

जनवाद टाइम्स 20 October 2024
Bihar News- Health promotion park will be built at the historic Bada Ramna ground at a cost of 2.5 crores: Garima
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने बताया कि नगर निगम क्षेत्र के ऐतिहासिक बड़ा रमना मैदान में ढाई करोड़ की लागत से एक स्वास्थ्य संवर्द्धन पार्क का निर्माण होगा। नगर विकास एवं आवास विभाग से जारी कार्यादेश के आलोक में “ग्रीन डिजाइन एंड इंजीनियरिंग सर्विसेज” नामक अनुभवी आउट सोर्सिंग एजेंसी ने योजना के डीपीआर सौंप दिया है।

Bihar News- Health promotion park will be built at the historic Bada Ramna ground at a cost of 2.5 crores: Garima

उक्त एजेंसी के प्रोजेक्ट मैनेजर मोहम्मद शराफत हुसैन के हवाले से महापौर श्रीमती सिकारिया ने योजना की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बड़ा रमना मैदान में निर्मित ऑडोटोरियम के दक्षिण और रमना मैदान के पश्चिमी छोर पर बनने को स्वीकृत इस विशेष पार्क का विस्तार एक लाख वर्ग फीट से ज्यादा में प्रस्तावित है। इस पार्क के अंदर सुव्यवस्थित ‘योगा कुटीर’ के अलावा स्ट्रीट लाइट के साथ वॉकिंग ट्रैक, रंगीन फव्वारा के साथ साथ उच्च शक्ति के वेपर हाईमास्त लाइट पोस्ट भी बनाए जाएंगे। महापौर श्रीमती सिकारिया ने यह भी बताया कि एक लाख वर्गफीट से ज्यादा में फैले इस पार्क के बन कर तैयार हो जाने के बाद से नगर निगम के सघन शहरी क्षेत्र की लाखों की आबादी के लिए आवश्यक स्वास्थ्य संवर्द्धन पार्क के समीपवर्ती गवर्मेंट मेडिकल कॉलेज के रोगियों और उनके सहयोगियों को भी मॉर्निंग, इवनिंग वॉक की सुव्यवस्थित सुविधा के साथ स्वास्थ्य लाभ पाने के लिए दर्जनों पेड़ पौधों के बीच रंगीन फव्वारा के साथ स्वास्थ्य संवर्द्धन में सहायक शुद्ध वातावरण मिलेगा। इसके साथ ही महापौर ने बताया विभागीय आदेश के आलोक में इस पार्क में आने वाले लोगों से मामूली शुल्क लेकर उसी राशि से इस स्वास्थ्य संवर्द्धन पार्क के रख रखाव, साफ सफाई और सुरक्षा प्रबंध किए जाएंगे। इसके लिए भी गार्ड रूम, टिकट घर के साथ चहारदिवारी का निर्माण किया जाना डीपीआर में संधारित है।

Bihar News- Health promotion park will be built at the historic Bada Ramna ground at a cost of 2.5 crores: Garimaइसके अलावा चारों तरफ पेड़-पौधे, महिला पुरुष टॉयलेट, बच्चों को खेलने के लिए झूले, बैठने के लिए बेंच, डस्टबिन, ड्रिंकिंग वॉटर पॉइंट, समरसेबल इत्यादि लगाए जा रहे हैँ। महापौर ने बताया कि डीपीआर के आधार पर इसके निर्माण की निविदा प्रक्रिया सरकार द्वारा जल्द ही शुरू की जाएगी।

Post navigation

Previous: Bihar News-  अपराधियों ने हवाई फायरिंग कर फैलाया दहशत
Next: Bihar News- 110 लीटर देसी चुलाई शराब के साथ शराब बनाने का समान एवं गैस सिलेंडर बरामद

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260616-WA0013
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News | राजापाकर प्रखंड कार्यालय परिसर में प्रखंड सहयोग सह जन कल्याण शिविर का आयोजन

जनवाद टाइम्स 16 June 2026
IMG-20260616-WA0030
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News | नारायणपुर बुजुर्ग पंचायत की वार्ड सदस्या अहिल्या देवी का असामयिक निधन, शोक की लहर

जनवाद टाइम्स 16 June 2026
IMG-20260616-WA0043
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News | बिलंदपुर एवं नारायणपुर बुजुर्ग पंचायत में सहयोग शिविर का आयोजन, विभिन्न योजनाओं से जुड़े ग्रामीण

जनवाद टाइम्स 16 June 2026
IMG-20260616-WA0048
  • Breaking News

BiharNews | निचलौल के जंगल में रहस्यमयी जंगली भैंसे की दस्तक, वन विभाग अलर्ट

जनवाद टाइम्स 16 June 2026

Latest News

  • Bihar News | राजापाकर प्रखंड कार्यालय परिसर में प्रखंड सहयोग सह जन कल्याण शिविर का आयोजन
  • Bihar News | नारायणपुर बुजुर्ग पंचायत की वार्ड सदस्या अहिल्या देवी का असामयिक निधन, शोक की लहर
  • Bihar News | बिलंदपुर एवं नारायणपुर बुजुर्ग पंचायत में सहयोग शिविर का आयोजन, विभिन्न योजनाओं से जुड़े ग्रामीण
  • BiharNews | निचलौल के जंगल में रहस्यमयी जंगली भैंसे की दस्तक, वन विभाग अलर्ट
  • Bihar News: बेतिया अंचल कार्यालय में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 15 हजार रुपये रिश्वत लेते आरटीपीएस क्लर्क गिरफ्तार
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.