Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Bihar News अनदेखे पर्यटन स्थल का खींचें फोटो, बनाएं वीडियो

जनवाद टाइम्स 17 October 2024
Bihar News Take photos of unseen tourist spots, make videos
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

बिहार सरकार ने पर्यटन स्थलों के विकास के लिए एक नई योजना “मेरा प्रखंड मेरा गौरव” नामक प्रतियोगिता प्रारंभ की है। प्रतियोगिता का उदेश्य वैसे पर्यटन स्थल से है, जो अब तक प्रकाश में नहीं आया है, उन्हें स्थानीय लोगों की मदद से प्रशासन एवं पर्यटन विभाग के संज्ञान में लाना है।

Bihar News Take photos of unseen tourist spots, make videos

इस संदर्भ में विस्तृत जानकारी देते हुए प्रभारी पदाधिकारी, पर्यटन शाखा-सह-जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी, राकेश कुमार ने बताया कि यह प्रतियोगिता पूरी तरह से ऑनलाइन है। प्रत्येक प्रखंड के इच्छुक प्रतिभागी अपने प्रखंड के अंदर किसी ऐसे स्थल की पहचान करेंगे तो अबतक अनदेखा रहा है, लेकिन पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण है। प्रतियोगिता के लिए प्रतिभागी द्वारा चयनित पर्यटन स्थल का अच्छी गुणवता का फोटो और वीडियो अपलोड करना होगा ताकि स्थल की विशेषताएं स्पष्ट रूप से दिख सके। सभी फोटो एवं वीडियो जियोटैग होना चाहिए। वीडियो प्रतियोगिता अवधि में ही सूट किया हुआ होनी चाहिए। साथ ही संबंधित स्थल की धार्मिक एवं ऐतिहासिक महत्व को दो सौ शब्दों में दर्शाना भी है। उन्होंने बताया कि प्रत्येक प्रखंड से एक स्थल का चयन किया जाना है, जो पर्यटन स्थल के रूप में महत्वपूर्ण हो। उसका चयन कर विभाग को अग्रसारित किया जायेगा।Bihar News Take photos of unseen tourist spots, make videos

उन्होंने बताया कि प्रतयोगिता में शामिल होने की अंतिम तिथि 01 नवंबर है। प्रतियोगिता में सफल प्रतिभागियों के लिए पुरस्कार को चार श्रेणियों में बांटा गया है। ज्यूरी अवार्ड में प्रथम पुरस्कार 50,000 रूपये, द्वितीय पुरस्कार 45,000 रूपये, तृतीय पुरस्कार 35,000 रूपये दिए जायेंगे। पीपुल्स च्वाइस अवार्ड के तहत प्रथम पुरस्कार 50,000 रूपये, द्वितीय पुरस्कार 45,000 रूपये, तृतीय पुरस्कार 35,000 रूपये दिए जायेंगे। इसके साथ ही दस प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार के रूप में 20,000 रूपये तथा अन्य पुरस्कार की श्रेणी 518 प्रतिभागियों को 10,000 रूपये के साथ प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जायेगा। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए इच्छुक प्रतिभागी विभागीय वेबसाइट http://www.tourism.bihar.gov.inपर अपना निबंधन करा सकते हैं।Bihar News Take photos of unseen tourist spots, make videos

उन्होंने बताया कि इच्छुक प्रतिभागी वेब पेज पर जाकर प्रतियोगिता के लिए अपना पंजीकरण करें। पंजीकरण के बाद अपनी प्रविष्टि, स्थान का विवरण, फोटो और वीडियो अपलोड करें। विशेष जानकारी प्राप्त करने के लिए पर्यटन शाखा प्रभारी-सह-जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है।

Post navigation

Previous: Bihar News सर्वे के दौरान बेतिया राज की कोई भी भूमि नहीं छूटे : सचिव
Next: Bihar News विधि-व्यवस्था, क्राइम कंट्रोल बेहद जरूरी : सरवणन एम.

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260616-WA0013
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News | राजापाकर प्रखंड कार्यालय परिसर में प्रखंड सहयोग सह जन कल्याण शिविर का आयोजन

जनवाद टाइम्स 16 June 2026
IMG-20260616-WA0030
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News | नारायणपुर बुजुर्ग पंचायत की वार्ड सदस्या अहिल्या देवी का असामयिक निधन, शोक की लहर

जनवाद टाइम्स 16 June 2026
IMG-20260616-WA0043
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News | बिलंदपुर एवं नारायणपुर बुजुर्ग पंचायत में सहयोग शिविर का आयोजन, विभिन्न योजनाओं से जुड़े ग्रामीण

जनवाद टाइम्स 16 June 2026
IMG-20260616-WA0048
  • Breaking News

BiharNews | निचलौल के जंगल में रहस्यमयी जंगली भैंसे की दस्तक, वन विभाग अलर्ट

जनवाद टाइम्स 16 June 2026

Latest News

  • Bihar News | राजापाकर प्रखंड कार्यालय परिसर में प्रखंड सहयोग सह जन कल्याण शिविर का आयोजन
  • Bihar News | नारायणपुर बुजुर्ग पंचायत की वार्ड सदस्या अहिल्या देवी का असामयिक निधन, शोक की लहर
  • Bihar News | बिलंदपुर एवं नारायणपुर बुजुर्ग पंचायत में सहयोग शिविर का आयोजन, विभिन्न योजनाओं से जुड़े ग्रामीण
  • BiharNews | निचलौल के जंगल में रहस्यमयी जंगली भैंसे की दस्तक, वन विभाग अलर्ट
  • Bihar News: बेतिया अंचल कार्यालय में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 15 हजार रुपये रिश्वत लेते आरटीपीएस क्लर्क गिरफ्तार
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.