Bihar News-दिव्यांगजनों के विशिष्ट पहचान पत्र के लिए 17 से शिविर 

Bihar News-Development works reviewed by Chief Secretary  
Share News

संवाददाता-राजेन्द्र कुमार

वैशाली /हाजीपुर।

हाजीपुर, 15 अक्टूबर , 2024

जिला पदाधिकारी श्री यशपाल मीणा ने आज दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग कार्यालय के कार्यों की समीक्षा की। सहायक निदेशक, दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग के द्वारा बताया गया कि वैशाली जिलान्तर्गत सभी दिव्यांगजनों जिनका पूर्व में ऑफलाईन दिव्यांगता प्रमाण-पत्र बना है लेकिन अभी तक UDID कार्ड नहीं बना है या वैसे नये दिव्यांगजन जिनका दिव्यांगता प्रमाण पत्र/UDID कार्ड नहीं बना है उनका दिव्यांगता प्रमाण-पत्र/यू0डी0आई0डी0 कार्ड निर्गत करने हेतु दिनांक 17.10.2024 से 25.10.2024 तक शिविर का आयोजन किया गया है। जिसकी विवरणी निम्नवत् है:-
क्र0 शिविर आयोजन की तिथि शिविर आयोजन स्थल
1 17.10.2024 प्रखंड परिसर हाजीपुर
प्रखंड परिसर महुआ
2 18.10.2024 प्रखंड परिसर बिदुपुर
प्रखंड परिसर पातेपुर
3 19.10.2024 प्रखंड परिसर राघोपुर
प्रखंड परिसर चेहराकला
4 21.10.2024 प्रखंड परिसर भगवानपुर
प्रखंड परिसर गोरौल
5 22.10.2024 प्रखंड परिसर वैषाली
प्रखंड परिसर राजापाकर
6 23.10.2024 प्रखंड परिसर पटेढ़ी बेलसर
प्रखंड परिसर जन्दाहा
7 24.10.2024 प्रखंड परिसर लालगंज
प्रखंड परिसर महनार
8 25.10.2024 प्रखंड परिसर, सहदेई बुर्जुग
प्रखंड परिसर, देसरी
सरकार द्वारा दिव्यांगजनों के कल्याणार्थ चलायी जा रही योजनाओं को प्राप्त करने हेतु अबUDID कार्ड की अनिवार्यता है। अभी तक वैशाली जिलान्तर्गत मात्र 15000 दिव्यांगजनों ने ही अपना UDID कार्ड बनवाया है।

Bihar News-Camps from 17th for unique identity cards of handicapped people यू0डी0आई0डी0 कार्ड बनवाने हेतु दिव्यांगजन अपने साथ फोटो, आधार कार्ड एवं पूर्व से निर्गत दिव्यांगता प्रमाण-पत्र इत्यादि अवश्य लाएं।
अतः सभी दिव्यांगजन से अनुरोध है कि उक्त तिथि को संचालित होनेवाली विषेष शिविर में भाग ले और अपना UDID कार्ड बनवा ले।

Bihar News-Camps from 17th for unique identity cards of handicapped people
साथ ही उक्त शिविर में ही वैसे दिव्यांगजन जिन्हें बैट्रीचालित ट्राईसाईकिल, व्हीलचेयर, वैषाखी, कृत्रिम अंग, श्रंवण यंत्र आदि की आवश्यकता है वे भी UDID के साथ-साथ सहायक उपकरण हेतु भी आवेदन कर सकते है।

Trending News