अम्बेडकर नगर न्यूज डेंगू बुखार से छात्र की मौत परिवारजनों का रो-रो कर बुरा हाल

Ambedkar Nagar News: Student dies of dengue fever, family members inconsolable
Share News

संवाददाता पंकज आलापुर अम्बेडकर नगर

अम्बेडकर नगर जिले के तहसील आलापुर क्षेत्र पूर्वीपर थाना राजेसुल्तानपुर अंतर्गत ग्राम आराजी देवारा देवमूरत का पुरवा निवासी श्रीकांत यादव पुत्र लालजी यादव उम्र 28 वर्ष को डेंगू बुखार होने से मृत्यु हो गई जिससे परिवार में कोहराम मचा हुआ है और क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

Ambedkar Nagar News: Student dies of dengue fever, family members inconsolableआपको बता दें कि मृतक बीएड,बीटीसी करने के बाद फैजाबाद में रहकर तैयारी करते थे एक हफ्ते पहले उनको हल्का बुखार हुआ था। परिवारीजनों ने 4 दिन पहले इलाज के लिए उन्हें घर बुलाया और आजमगढ़ में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया एक दिन बाद स्थिति को गंभीर देखते हुए उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया गया जहां देर रात उनकी मृत्यु हो गई । मृत्यु होने से परिवारोंजनों सहित इलाके में कोहराम मच गया पारिवारिक जनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

Ambedkar Nagar News: Student dies of dengue fever, family members inconsolable
ग्राम प्रधान प्रतिनिधि संतोष आदि लागो ने पहुंचकर मृतक परिवार को ढांढस बंधाया।

Trending News