Ambedkar Nagar News : जहांँगीरगंज थाने का घेराव कर भीम आर्मी कार्यकर्ताओं ने किया विरोध प्रदर्शन

Ambedkar Nagar News : Bhim Army workers protested by gheraoing Jahangirganj police station
Share News

संवाद ब्यूरोचीफ 

सड़क हादसे को हत्या का मामला बताकर रविवार की देर शाम जहाँगीरगंज थाने का घेराव कर भीम आर्मी संगठन के कार्यकर्ताओं ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया।

Ambedkar Nagar News : Bhim Army workers protested by gheraoing Jahangirganj police station

 

पुलिस के समझाने-बुझाने एवं मामले में मुकदमा के साथ त्वरित कार्रवाई के आश्वासन के बाद घण्टों चले प्रदर्शन में शामिल लोगों का गुस्सा शांत हुआ।गत शनिवार की शाम को जहांगीरगंज पुलिस को ककरापार गांव के निकट सड़क हादसे में राजेसुल्तानपुर थाना क्षेत्र के नरोत्तमपुर गांँव निवासी दलित सुंदर पाल के घायल होने की सूचना मिली पुलिस द्वारा छानबीन के बाद घायल को सीएचसी जहांगीरगंज से जिला अस्पताल फिर स्थिति गंभीर होने पर लखनऊ मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया जहांँ रविवार की सुबह-सुंदरपाल की मौत हो गयी।

 

Ambedkar Nagar News : Bhim Army workers protested by gheraoing Jahangirganj police station

 

मृतक की पत्नी सुमन का आरोप है कि गांव के ही कुछ लोगों से पुरानी रंजिश को लेकर मृतक द्वारा मुकदमा पंजीकृत कराया गया था इसी मुकदमे में समझौता कराने का विपक्षीगण दबाव बनाकर जान से मारने की धमकी दे रहे थे शनिवार को मृतक बाइक सर्विसिंग के लिए जहाँगीरगंज बाजार आया था लौटते समय घात लगाए विपक्षियों ने ककरापार गांव के सूनसान इलाके में सुंदर पाल पर राड इत्यादि का प्रयोग करके हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया ऐसे में इलाज के दौरान सुंदर पाल की मौत हो गई घटना की जानकारी होने पर भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने मामले में हत्या का मुकदमा पंजीकृत कर आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी के लिए जहांगीरगंज थाने का घेराव किया।इस दौरान अन्य थानों की पुलिस के साथ अपर पुलिस अधीक्षक श्याम देव ने भी मौके पर पहुंचकर मातहतों को आवश्यक कार्रवाई के लिए निर्देशित किया।

 

Trending News