Agra News- महाअष्टमी के मौके पर गुरुवार शाम महाआरती का आयोजन किया गया

Agra News- Maha Aarti was organized on Thursday evening on the occasion of Maha Ashtami
Share News

संवाददाता प्रताप सिंह आजाद

आवास विकास कॉलोनी में शारदीय नवरात्रि महोत्सव में आज अष्टमी के दिन महाआरती का आयोजन हुआ। जिसमें 1008 दीपो से माता की आरती की गई। सैकड़ो की संख्या में भक्त सम्मिलित हुए जिसमें वह अपने-अपने घरों से धूप, दीप, व थाली सजाकर माता की महाआरती के प्रोग्राम को भव्य बनाया। महाआरती के बाद भक्तों के लिए महाप्रसादी का वितरण किया गया। जिसमें मां का उपवास रहने वाले भक्तों के लिए खीर, साबूदाना की खिचड़ी आदि का प्रसाद बांटा गया।IMG 20241011 WA0011

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से आयोजक लंकेश दीपक सारस्वत, व्यवस्थापक निक्की भगत, व्यवस्थापक गब्बर राजपूत , स्वागत अध्यक्ष अरुण श्रीवास्तव, टोनी वर्मा,राजेश राठौर,गौरव अग्रवाल,रिंकू श्रीवास्तव, कान्हा सारस्वत,सोनू, उमाकांत सारस्वत आदि लोग रहे।
महिलाओं ने भी मचा दी धूम जिसमें महिलाएं कमलेश सारस्वत , अंबिका सारस्वत, रेनू वर्मा, पूनम राठौर, सोनाली गर्ग, राधा अग्रवाल, साधना राठौर,सोनिया परमार, प्रीति शर्मा आदि उपस्थित रही।Agra News- Maha Aarti was organized on Thursday evening on the occasion of Maha Ashtami

Trending News