संवाददाता -राजेन्द्र कुमार
वैशाली /हाजीपुर।
राजापाकर (अहिआई)—आज हाजीपुर लोकसभा अंतर्गत राजापाकर प्रखंड के अहिआई गांव में समाजसेवी,सह लोजपा रामविलास के वरीय नेता अजय मालाकार जी के अध्यक्षता में लोक जनशक्ति पार्टी के संस्थापक सह पूर्व केन्द्रीय मंत्री भारत सरकार,गरीब,दलित,पिछड़ों के मसीहा,भारत के दुसरे आंबेडकर पद्म भूषण श्रद्धेय रामविलास पासवान जी की चौथी पुण्यतिथि लक्ष्मी भवन सभागार में आयोजित की गई।

उपस्थित सभी लोगों ने तैल चित्र पर माला अर्पण कर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी एवं नमन किया। अजय मालाकार ने स्वर्गीय रामविलास पासवान के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए श्रद्धापूर्वक याद कर केंद्र सरकार से भारत रत्न की उपाधि से सम्मानित करने की मांग की है।

पुण्यतिथि के मौके पर दरोगा पासवान,हरेंद्र ठाकुर,विनय दास, रणधीर पंडित,बिंदेश्वर उर्फ दीवान जी, सुरेश पासवान,चंद्रदीप भगत,दिलीप पंडित,कपींद्र महतो,अजय मालाकार, संजय कुमार पासवान,अशोक पंडित, रोहित कुमार,सतीश साह सहित अनेकों लोजपा रामविलास के कार्यकर्तागण,समाजसेवी,शिक्षाविद लोग उपस्थित थे।