Bihar News मोदी सरकार इजराइल का समर्थन करना बंद करें- माले

Bihar News Modi government should stop supporting Israel- Male
Share News

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

फिलिस्तीन पर लगातार जारी इजरायली हमले के एक साल पूरे होने पर वामदलों( भाकपा माले, भाकपा,माकपा) द्वारा राज देवड़ी

से बेतिया समाहरणालय तक फिलिस्तीनी एकजुटता मार्च किया.
फिलिस्तीनी जनसंहार के खिलाफ वामपंथी पार्टीयो द्वारा 7 अक्टूबर को देशव्यापी फिलिस्तीनी एकजुटता मार्च करने का आह्वान किया था. इस मार्च में भाकपा एवं माकपा भी शामिल थी।

Bihar News Modi government should stop supporting Israel- Male
भाकपा माले केन्द्रीय कमिटी सदस्य सह सिकटा विधायक वीरेंद्र प्रसाद गुप्ता ने सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि फिलिस्तीनी पर अमरीका समेत अन्य साम्राज्यवादी देशों की मदद से ‘आत्मरक्षा’ के नाम पर किया जा रहा यह एक खुला जनसंहार है. एक समूचे देश के वजूद को मिटा देने की कोशिश है. युद्ध व मानवाधिकार से जुड़े तमाम अंतरराष्ट्रीय नियम , मान्यताएं व शांति अपील की धज्जियां उड़ाई जा रहीं हैं वहीं आगे कहा कि मोदी सरकार इजराइल का समर्थन करना बंद करें. आज़ाद फिलिस्तीन अस्तित्व में आ सके.
भाकपा माले जिला कमिटी सदस्य सुनील कुमार राव ने कहा कि इजरायल ने फिलिस्तीनी जनता के साथ लेबनान तक इस हमले का विस्तार कर दिया है. कुल मिलाकर जुल्म और अन्याय के एक भयानक दौर के हम गवाह हैं. हम सभी जानते हैं कि किस तरह से अब पेजर और संचार के अन्य तकनीक का भयानक इस्तेमाल करते हुए हमले हो रहें हैं, मोदी सरकार इजराइल के प्रति नीति को बदले और फिलिस्तीनी जनता के पक्ष में खड़ा हो।इंकलाबी नौजवान सभा जिला अध्यक्ष फरहान राजा ने मोदी सरकार से यह मांग किया कि इजरायल को हथियारों का निर्यात करना फौरन बंद करें और शांति प्रक्रिया की हिमायत करें।Bihar News Modi government should stop supporting Israel- Male

इंसाफ मंच जिला अध्यक्ष अख्तर इमाम ने कहा कि अब तक फिलिस्तीनी जनता का 42 हज़ार से ज़्यादा बेगुनाह जानें जा चुकी हैं इस पर फौरन रोक लगाने की मांग किया और कहा कि हमारे देश की नीति रहीं हैं कि हम हमेशा फिलिस्तीनी जनता के पक्ष में रहें हैं। उत्पिडित देश और जनता के पक्ष में खड़ा होने की नीति रहीं हैं।इनके अलावा भाकपा माले राज्य कमिटी सदस्य सुनील यादव, इंकलाबी नौजवान सभा जिला अध्यक्ष फरहान राजा, योगेन्द्र यादव, संजय यादव, संजय राम, इसलाम अंसारी, वीरेंद्र पासवान, हरेराम यादव, विनोद कुशवाहा,संजय मुखिया, जोखू चौधरी,सुरेन्द्र चौधरी, ठाकुर पटेल, भाकपा के ओमप्रकाश क्रांति ,माकपा के प्रभु राज नारायण राव आदि नेताओं ने भी सभा को सम्बोधित किया

Trending News