Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

अम्बेडकर नगर न्यूज पुलिस ने लूट मामले में चार बदमाश गिरफ्तार, बाइक सहित मोबाइल अवैध असलहा बरामद

जनवाद टाइम्स 6 October 2024
Ambedkar Nagar News Police arrested four miscreants in robbery case, recovered illegal weapons including mobile and bike.
Share News
       

संवाददाता पंकज कुमार

अम्बेडकरनगर जिले के थाना जहांगीरगंज पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली,लूट की योजना बनाते चार बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर अवैध असलहा जिंदा कारतूस एवं खोखा, लूट का सामान व बाइक को बरामद किया।Ambedkar Nagar News Police arrested four miscreants in robbery case, recovered illegal weapons including mobile and bike.

आपको बता दें कि बीते दो दिनों से थाना राजेसुल्तानपुर मे दो मोबाइल छिनैती की घटनाएं हुई और एक घटना में अपराधियों ने चाकू मारकर घायल कर दिया जिसका मुकदमा थाना राजेसुल्तानपुर में मुकदमा अपराध संख्या 289/24 दर्ज कर पुलिस अपराधियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही थी इसी दौरान अपराध व अपराधियों के ऊपर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु पुलिस अधीक्षक डॉक्टर कौस्तुभ के द्वारा चलाये जा रहे अभियान व अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी श्यामदेव एवं क्षेत्राधिकारी आलापुर रामबहादुर सिंह के निर्देशन में 06/10/2024 को समय लगभग 01.35 बजे थाना जहांगीरगंज पुलिस टीम द्वारा अभियुक्तगण- शिवम महेश्वरी पुत्र विष्णु स्वरुप महेश्वरी नि0 F6/253 सुल्तानपुरी नई दिल्ली व मोहित कुमार पुत्र रामबहादुर निवासी परकौली थाना जहांगीरगंज जनपद अम्बेडकरनगर तथा सूरज पुत्र श्रीकान्त निवासी परकौली थाना जहांगीरगंज जनपद अम्बेडकरनगर एवं शनी पुत्र चन्द्रभान निवासी केदरुपुर थाना राजेसुल्तानपुर जनपद अम्बेडकरनगर को मोहम्मदपुर तिराहे के पास खड़े होकर आपस में लूट की योजना बनाते समय मुखबिर की सूचना पर जहांगीरगंज थानाध्यक्ष अक्षय कुमार, उपनिरीक्षक संजय कुमार यादव, प्रमोद खरवार, नितिन कुमार चौधरी, आरक्षी काशीनाथ यादव, उमेश सिंह यादव, शैलेन्द्र यादव की टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया। मुख्य आरक्षी पवन कुमार चतुर्वेदी एवं प्रेम प्रकाश सिंह ने भी गिरफ्तारी करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Ambedkar Nagar News Police arrested four miscreants in robbery case, recovered illegal weapons including mobile and bike.

पुलिस की गिरफ्त में आये बदमाशों के पास से एक अदद तमंचा 315 बोर व दो अदद् जिन्दा कारतूस 315 बोर व एक अदद् खोखा कारतूस 315 बोर व एक अदद् चाकू लोहे का दो अदद् पंच लोहे का व छिने हुए दो अदद् मोबाईल फोन व एक अदद् पर्स बरामद कर एक सुपर स्पलैण्डर मोटर साईकिल को पुलिस ने जब्त किया ।अभियुक्तों की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में जहांगीरगंज थाने में मुकदमा अपराध संख्या 257/24 भारतीय न्याय संहिता की धारा 312/313 व धारा 3 व 4/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया।उपरोक्त अभियुक्तों द्वारा दिनांक 05.10.24 को थाना राजेसुल्तानपुर क्षेत्र के देवरिया बाजार के पास सरयू नगर की ओर जाने वाले मार्ग पर चाकू व तमंचा दिखाकर दो मोबाइल की लूट तथा कठमोरवा गांव जाने वाली रोड पर चाकू मारकर लूट की घटना को अंजाम दिया गया था। जिसके सम्बन्ध में थाना राजेसुल्तानपुर में मुकदमा 289/24 भी पंजीकृत है उपरोक्त मामले में राजेसुल्तानपुर पुलिस भी विधिक कार्रवाई करने में जुटी है।

Post navigation

Previous: Bihar News-योग और खेलकूद के माध्यम से युवा हासिल करें लक्ष्य : डीएम 
Next: Agra News- मेहंदी और रंगोली प्रतियोगिता के साथ दशहरा महोत्सव का हुआ शुभारंभ

 

राशिफल

News Archive

FB_IMG_1782233245229~2
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

लखनऊ अग्निकांड के बाद इटावा प्रशासन अलर्ट, कोचिंग संस्थानों को सुरक्षा मानकों के पालन के निर्देश

जनवाद टाइम्स इटावा 23 June 2026
IMG-20260623-WA0007
  • Breaking News

Bihar News: वैशाली की अंजलि बनीं प्रखंड विकास पदाधिकारी, BPSC परीक्षा में सफलता से जिले का नाम किया रोशन

जनवाद टाइम्स 23 June 2026
IMG-20260623-WA0008
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: मीडिया कर्मियों पर हमला और मोबाइल छीनने की घटना की हो निष्पक्ष जांच, कार्रवाई की मांग: सुनील कुमार राव

जनवाद टाइम्स 23 June 2026
IMG-20260623-WA0009
  • Bihar
  • Breaking News
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: 24 जून को होगी विशेष शाखा सिपाही भर्ती परीक्षा, पश्चिमी चंपारण में 11 केंद्रों पर 5936 अभ्यर्थी होंगे शामिल Meta Description

जनवाद टाइम्स 23 June 2026

Latest News

  • लखनऊ अग्निकांड के बाद इटावा प्रशासन अलर्ट, कोचिंग संस्थानों को सुरक्षा मानकों के पालन के निर्देश
  • Bihar News: वैशाली की अंजलि बनीं प्रखंड विकास पदाधिकारी, BPSC परीक्षा में सफलता से जिले का नाम किया रोशन
  • Bihar News: मीडिया कर्मियों पर हमला और मोबाइल छीनने की घटना की हो निष्पक्ष जांच, कार्रवाई की मांग: सुनील कुमार राव
  • Bihar News: 24 जून को होगी विशेष शाखा सिपाही भर्ती परीक्षा, पश्चिमी चंपारण में 11 केंद्रों पर 5936 अभ्यर्थी होंगे शामिल Meta Description
  • Bihar News: संतघाट मुक्तिधाम के प्रवेश द्वार पर लगेंगी भगवान विष्णु और महादेव शिव की भव्य प्रतिमाएं: महापौर गरिमा सिकारिया
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.