Varanasi News:एनसीसी के तत्वधान में स्वच्छ भारत अभियान के तहत जगतपुर इंटर कॉलेज वाराणसी में रैली अयोजित

Varanasi News: Rally organised in Jagatpur Inter College Varanasi under Swachh Bharat Abhiyan under the aegis of NCC  
Share News

रिपोर्ट शिवेंद्र कुमार दुबे

आज 89 बटालियन एनसीसी के तत्वाधान में स्वच्छ भारत अभियान के तहत जगतपुर इंटर कॉलेज जगतपुर वाराणसी के सीनियर डिवीजन और जूनियर डिवीजन के कैडेट्स ने समाज सेवा एवं सामुदायिक विकास कार्यक्रम के तहत रैली के माध्यम से आम जनता को जागरूक किया तथा लोगों को साफ सफाई, अपने आसपास पेड़ पौधों को लगाने के लिए तथा पर्यावरण की सुरक्षा के लिए जागरूक किया ।साथ ही अपने आसपास की साफ सफाई एवं खुले में शौच से मुक्ति अभियान की जानकारी दी ।अपशिष्ट कूड़े को रीसाइकलिंग करने का काम और हाइजीन और सैनिटाइजेशन के बारे में आम जनता को बताय साथ ही साथ गांव के चौपाल में खाना बनाने वाले को स्वच्छता और साफ सफाई कार्यक्रम के बारे में जागरूक किया।IMG 20241002 WA0624

जगतपुर इंटर कॉलेज के कैडेट्स ने वेस्ट टू आर्ट यानी कचरे से कला बनाते हुए संदेश दिया की अपशिष्ट पदार्थों का हम उपयोग घर की सजावट के लिए भी कर सकते हैं। कैडेटों ने कूड़े से भित्ति चित्र आकृतियां और सजावटी सामान बनाया।रैली जगतपुर इंटर कॉलेज से प्रारंभ होकर जगतपुर डिग्री काॅलेज,दरेखू गांव, प्राचीन शिव धाम दरेखू,हरदत्तपुर रेलवे स्टेशन तक जाकर ग्रामीण जनता, दुकानदार,ग्राहक एवं यात्रियों को जागरूक किया गया।Varanasi News: Rally organised in Jagatpur Inter College Varanasi under Swachh Bharat Abhiyan under the aegis of NCC

 

इस कार्यक्रम में कैप्टन शिवेंद्र कुमार दुबे ,एनसीसी अधिकारी जगजीत सिंह, सुबेदार शुक्र कच्छप,नायक एस के कुजूर, कॉलेज के प्रधानाचार्य बिपिन चंद्र राय शिक्षक , शिक्षणेत्तर कर्मचारी और 150 कैडेट्स शामिल रहे।

Trending News