Varanasi News:एनसीसी के तत्वधान में स्वच्छ भारत अभियान के तहत जगतपुर इंटर कॉलेज वाराणसी में रैली अयोजित
रिपोर्ट शिवेंद्र कुमार दुबे
आज 89 बटालियन एनसीसी के तत्वाधान में स्वच्छ भारत अभियान के तहत जगतपुर इंटर कॉलेज जगतपुर वाराणसी के सीनियर डिवीजन और जूनियर डिवीजन के कैडेट्स ने समाज सेवा एवं सामुदायिक विकास कार्यक्रम के तहत रैली के माध्यम से आम जनता को जागरूक किया तथा लोगों को साफ सफाई, अपने आसपास पेड़ पौधों को लगाने के लिए तथा पर्यावरण की सुरक्षा के लिए जागरूक किया ।साथ ही अपने आसपास की साफ सफाई एवं खुले में शौच से मुक्ति अभियान की जानकारी दी ।अपशिष्ट कूड़े को रीसाइकलिंग करने का काम और हाइजीन और सैनिटाइजेशन के बारे में आम जनता को बताय साथ ही साथ गांव के चौपाल में खाना बनाने वाले को स्वच्छता और साफ सफाई कार्यक्रम के बारे में जागरूक किया।
जगतपुर इंटर कॉलेज के कैडेट्स ने वेस्ट टू आर्ट यानी कचरे से कला बनाते हुए संदेश दिया की अपशिष्ट पदार्थों का हम उपयोग घर की सजावट के लिए भी कर सकते हैं। कैडेटों ने कूड़े से भित्ति चित्र आकृतियां और सजावटी सामान बनाया।रैली जगतपुर इंटर कॉलेज से प्रारंभ होकर जगतपुर डिग्री काॅलेज,दरेखू गांव, प्राचीन शिव धाम दरेखू,हरदत्तपुर रेलवे स्टेशन तक जाकर ग्रामीण जनता, दुकानदार,ग्राहक एवं यात्रियों को जागरूक किया गया।
इस कार्यक्रम में कैप्टन शिवेंद्र कुमार दुबे ,एनसीसी अधिकारी जगजीत सिंह, सुबेदार शुक्र कच्छप,नायक एस के कुजूर, कॉलेज के प्रधानाचार्य बिपिन चंद्र राय शिक्षक , शिक्षणेत्तर कर्मचारी और 150 कैडेट्स शामिल रहे।