आजमगढ़ न्यूज : हादसे में युवक की मौत दो समुदाय के बीच तनाव आगजनी और पथराव

Azamgarh News: Young man dies in accident, tension between two communities, arson and stone pelting  
Share News

संवाददाता-रवींन्द्र नाथ गुप्ता

आजमगढ़। अतरौलिया कस्बे में सप्ताह भर पहले कार से कुचलकर घायल युवक की मौत के बाद मंगलवार शाम बवाल हो गया। आक्रोशित लोगों ने आरोपी के घर में घुसने का प्रयास किया। उसके घर के बाहर खड़ी तीन बाइकें तोड़ डालीं। एक बाइक को आग के हवाले कर दिया। आरोपी के घर पर पथराव कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही चार थानों की फोर्स और पीएसी मौके पर पहुंच गई। दो समुदायों के बीच का मामला होने से कस्बे में तनाव है।Azamgarh News: Young man dies in accident, tension between two communities, arson and stone pelting

 

घटना के चलते आजमगढ़-अयोध्या मार्ग देर रात तक बाधित रहा। एसपी ग्रामीण चिराग जैन मौके पर पहुंचकर आक्रोशित लोगों को शांत कराने में लगे रहे। अतरौलिया कस्बे के खानपुर फतेह मोहल्ला निवासी तेरस सोनकर और सदर बजार मोहल्ला निवासी ओमप्रकाश चौरसिया छह सितंबर की शाम बाजार में टहल रहे थे। इस दौरान खानपुर फतेह मोहल्ला निवासी मोहम्मद दाउद ने दोनों पर कार चढ़ा दी। जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। तेरस सोनकर के बेटे की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे जेल भेज दिया। गंभीर रूप से घायल तेरस सोनकर को मड़या स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।मंगलवार शाम उसकी मौत हो गई। इसकी जानकारी होने पर परिजन आक्रोशित हो गए। अस्पताल के सामने जाम लगाने का प्रयास किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह लोगों को शांत कराया। कड़ी सुरक्षा के बीच शव को मंडलीय अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया। उधर, मौत की सूचना मिलते ही अतरौलिया में बवाल शुरू हो गया।सैकड़ों की संख्या में लोग जमा हो गए। आरोपी के घर में घुसने का प्रयास किया। सफल न होने पर तोड़फोड़ और पथराव शुरू कर दिया। एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि स्थानीय लोग आरोपी का मकान ढहाने की मांग कर कर रहे हैं। राजस्व टीम जांच करेगी। अवैध निर्माण होने पर कार्रवाई होगी।देर रात गहमागहमी, डटे रहे अफसर अतरौलिया कस्बे में बवाल की सूचना मिलते ही सीओ बूढ़नपुर किरनपाल सिंह मौके पर पहुंचे।

Azamgarh News: Young man dies in accident, tension between two communities, arson and stone pelting

  थानाध्यक्ष अतरौलिया वीरेंद्र सिंह के साथ ही कप्तानगंज, अहरौला और महराजगंज की फोर्स को तैनात किया है। इसके साथ ही एक प्लाटून पीएसी भी भेजी गई है। देर रात तक मौके पर गहमागहमी रही। पुलिस और आक्रोशित लोगों में नोकझोंक होती रही। एसडीएम बूढ़नपुर पंकज कुमार दीक्षित भी मौके पर जमे रहे।हत्या की नीयत से कार से कुचलापरिजनों का आरोप है आरोपी दाउद ने हत्या करने की नीयत से 6 सितंबर को तेरस सोनकर को कार से कुचल दिया। उस पर कई बार कार चढ़ा दी। घटना के दिन से ही स्थानीय लोगों में आक्रोश था। पुलिस ने बेटे की तहरीर पर केस दर्ज करने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। आरोपी के घर की सुरक्षा के लिए पुलिस तैनात कर दी गई। तनाव को देखते हुए घटना के दिन से ही कस्बे में पीएसी तैनात है।

Trending News