Bihar News-स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम का उद्घाटन 

Bihar News-Inauguration of Cleanliness is Service programme
Share News

संवाददाता -राजेन्द्र कुमार

वैशाली /हाजीपुर।

स्वच्छता ही सेवा 2024 कार्यक्रम का उद्घाटन दिनांक 17 सितंबर 2024 को बीका में होगा।
माननीय मंत्री ,ग्रामीण विकास विभाग द्वारा बीका में सुबह 11:00 बजे दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया जाएगा।

Bihar News-Inauguration of Cleanliness is Service programme
कार्यक्रम में सचिव ,ग्रामीण विकास विभाग तथा सीईओ, जीविका भी मौजूद रहेंगे।इस अवसर पर स्वच्छता पर लघु फिल्म की भी प्रस्तुति होगी। मुखिया, स्वयं सहायता समूह के सदस्य, स्वच्छता पर्यवेक्षक के साथ संवाद भी होगा
स्वच्छता किट, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण का स्वीकृति पत्र, गृह प्रवेश हेतु प्रतीकात्मक चाबी, आयुष्मान कार्ड आदि का वितरण होगा। इस अवसर पर स्वच्छता गीत, स्वच्छता प्रहरी एप ,स्वच्छता मित्र एप भी लॉन्चिंग होगी। स्वच्छता शपथ ली जाएगी। स्वच्छता रथ और ई-रिक्शा को हर झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा।

Bihar News-Inauguration of Cleanliness is Service programme

जिला पदाधिकारी श्री यशपाल मीणा ने बताया कि स्वच्छता अभियान को गांव से लेकर शहर तक जोड़ने के लिए पूरे एक पखवाड़े तक कई गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने अपील की है कि इस अभियान को जन अभियान बनाया जाए।

Trending News