Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Bihar news पहाड़ी नदी के कटाव में 33 केवीए टॉवर ध्वस्त होकर गिरा

जनवाद टाइम्स 17 September 2024
Bihar news 33 KVA tower collapsed due to erosion of mountain river
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

पहाड़ी मसान नदी के तेज कटाव के कारण बिजली का 33 केवीए टावर रायबारी महुअवा के पास ध्वस्त होक़र गिर गया है, जिससे ज़िलें के चौतरवा, सेमरा और कुम्हिया पावर सब-स्टेशनों (पीएसएस) में बिजली आपूर्ति पिछले कई घंटों से पूरी तरह ठप हो गई है।

Bihar news 33 KVA tower collapsed due to erosion of mountain river घटना के बाद बगहा विद्युत प्रमंडल के दर्जनों गांवों में बिजली संकट गहरा गया है लिहाजा ग्रामीण इलाके के लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। क्योंकि गांवों में किराशन तेल की सप्लाई भी लम्बे समय से बंद है ऐसे में लोगों की रात अँधेरे में कट रही है। मसान नदी से हों रहें कटाव कों लेकर ग्रामीण चिंतित हैं।
बताया जा रहा है की ज़िलें में बिजली आपूर्ति बाधित होने के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में रोजमर्रा के कार्य पूरी तरह प्रभावित हो गए हैं। हालांकि विधुत विभाग ने वैकल्पिक व्यवस्था के तहत बगहा से तीनों पीएसएस को रोस्टर के मुताबिक 11 हजार केवीए से बिजली सप्लाई की क्वायद में जुटा है। बगहा विद्युत प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता आलोक अमृतांशु ने बताया कि फिलहाल एक एक घंटे के रोस्टर के अनुसार आपूर्ति की जाने लगीं है, ताकि ग्रामीण इलाकों में कम से कम कुछ घंटों की बिजली लोगों कों मिल सके ।
इधर टावर की मरम्मत का कार्य युद्धस्तर पर जारी है। बिजली विभाग द्वारा ध्वस्त हुए 33 केवीए के टावर की मरम्मती होते ही सामान्य आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। बतादें की बीती रात जब पहाड़ी नदी मसान में अचानक जलस्तर बढ़ने से कटाव तेज हो गया और टावर नदी की धारा में गिर गया तब इलाके में अफरा तफ़री मच गईं। वहीं लंबे समय तक बिजली आपूर्ति बाधित रहने से प्रभावित गांवों के लाखों लोगों में आक्रोश है।

Bihar news 33 KVA tower collapsed due to erosion of mountain riverग्रामीण जल्द से जल्द बिजली सेवा नियमित बहाल करने की मांग कर रहे हैं जिसको लेकर विद्युत विभाग ने आश्वासन दिया है कि स्थिति को सामान्य करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं ।

Post navigation

Previous: Bihar news विवादित सुस्ता के असमाजिक तत्वों और वीटीआर गश्ती दल के बीच झड़प, पुलिस जांच में जुटी
Next: Bihar News बापू महात्मा गांधी जी की जयंती पर ‘स्वच्छता पखवारा’ बेतिया नगर निगम में नगर आयुक्त के स्वेच्छाचारिता के कारण बेमानी:गरिमा

 

राशिफल

News Archive

FB_IMG_1782233245229~2
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

लखनऊ अग्निकांड के बाद इटावा प्रशासन अलर्ट, कोचिंग संस्थानों को सुरक्षा मानकों के पालन के निर्देश

जनवाद टाइम्स इटावा 23 June 2026
IMG-20260623-WA0007
  • Breaking News

Bihar News: वैशाली की अंजलि बनीं प्रखंड विकास पदाधिकारी, BPSC परीक्षा में सफलता से जिले का नाम किया रोशन

जनवाद टाइम्स 23 June 2026
IMG-20260623-WA0008
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: मीडिया कर्मियों पर हमला और मोबाइल छीनने की घटना की हो निष्पक्ष जांच, कार्रवाई की मांग: सुनील कुमार राव

जनवाद टाइम्स 23 June 2026
IMG-20260623-WA0009
  • Bihar
  • Breaking News
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: 24 जून को होगी विशेष शाखा सिपाही भर्ती परीक्षा, पश्चिमी चंपारण में 11 केंद्रों पर 5936 अभ्यर्थी होंगे शामिल Meta Description

जनवाद टाइम्स 23 June 2026

Latest News

  • लखनऊ अग्निकांड के बाद इटावा प्रशासन अलर्ट, कोचिंग संस्थानों को सुरक्षा मानकों के पालन के निर्देश
  • Bihar News: वैशाली की अंजलि बनीं प्रखंड विकास पदाधिकारी, BPSC परीक्षा में सफलता से जिले का नाम किया रोशन
  • Bihar News: मीडिया कर्मियों पर हमला और मोबाइल छीनने की घटना की हो निष्पक्ष जांच, कार्रवाई की मांग: सुनील कुमार राव
  • Bihar News: 24 जून को होगी विशेष शाखा सिपाही भर्ती परीक्षा, पश्चिमी चंपारण में 11 केंद्रों पर 5936 अभ्यर्थी होंगे शामिल Meta Description
  • Bihar News: संतघाट मुक्तिधाम के प्रवेश द्वार पर लगेंगी भगवान विष्णु और महादेव शिव की भव्य प्रतिमाएं: महापौर गरिमा सिकारिया
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.