Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Bihar news वृद्धा पेंशन दिलवाने के नाम पर बहु ने ही कराया जमीन का अवैध बैनामा

जनवाद टाइम्स 15 September 2024
Bihar news: In the name of getting old age pension, the daughter-in-law got the land registered illegally
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

पश्चिम चम्पारण के बेतिया मनुआपुल थाना के परती टोला, वार्ड नंबर 07 के बुजुर्ग मोसाफिर अंसारी के एकमात्र संपत्ति उनके जमीन को वृद्धा पेंशन के नाम पर अपनों ने ही धोखा देकर फर्जी तरीके से अवैध बैनामा करा दिया है। जिसको लेकर बेतिया एसपी को आवेदन देते हुए धोखाधड़ी और संपत्ति छिनने के प्रयास को लेकर आवेदन दिया है।Bihar news: In the name of getting old age pension, the daughter-in-law got the land registered illegally

जीवन के अंतिम पड़ाव में रहते हुए मजदूरी से पेट पालने वाले 65 वर्षीय मोसाफिर अंसारी ने आवेदन में लिखा है कि मेरी पत्नी गुजर चुकी है और मुझे पांच बेटी और एक बेटा है पांचों बेटी की शादि हो चुकी है और वो अपने ससुराल रहती हैं। एक बेटा और बहु हैं जो मुझसे अलग रहते हैं और मेरी कोई फिक्र व परवाह उनके द्वारा नहीं किया जाता है। फिलहाल मेरी एक बेटी जरीना खातुन मेरी देख रेख और सेवा टहल करती है। मेरे जीवन का एक मात्र सहारा मेरा जमीन है। जिसे मेरी अपनी बहु सामा परवीन पति इबारक अंसारी ने मुझे वृद्धा पेंशन दिलवाने को कहकर रजिस्ट्री कचहरी में मेली मुख्तार के पास ले जाकर पूर्व से भरा स्टाम्प पेपर पर दस्तखत निशान, फोटो ले लिया। उसके बाद बोला गया कि अब आपका वृद्धा पेंशन शुरू हो जाएगा।

कई दिनों के बाद पता चला कि मेरी बहु और उसका भाई क्यूम अंसारी मेरी जमीन बिक्री को लेकर ग्राहक खोज रहे हैं। तब जाकर जाल फरेब की जानकारी हुई। अपने दिए आवेदन में अपने बहु के साथ क्युम अंसारी, सब्बर अंसारी उर्फ गब्बर अंसारी, अफजल मियां, इमामुद्दीन अंसारी, इमताज अंसारी, और सुनिल प्रसाद सबको धोखाधड़ी में नामजद किया है। वहीं पुलिस अधीक्षक से गुहार लगाया है कि मेरे बुढ़ापे का एक मात्र सहारा वह जमीन है जो कि मेरे पास नहीं रहा तो भूखे मरने की नौबत आ जाएगी और बुढ़ापा में काफी दिक्कत हो जाएगी।

Bihar news: In the name of getting old age pension, the daughter-in-law got the land registered illegally

अतः कानूनी कार्यवाही कर न्याय दिलाया जाए।

Post navigation

Previous: Bihar News 2047 तक भारत फिर बनेगा विश्व गुरु डॉ संजय जयसवाल
Next: अम्बेडकर नगर न्यूज विद्यालय में दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन

 

राशिफल

News Archive

FB_IMG_1782233245229~2
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

लखनऊ अग्निकांड के बाद इटावा प्रशासन अलर्ट, कोचिंग संस्थानों को सुरक्षा मानकों के पालन के निर्देश

जनवाद टाइम्स इटावा 23 June 2026
IMG-20260623-WA0007
  • Breaking News

Bihar News: वैशाली की अंजलि बनीं प्रखंड विकास पदाधिकारी, BPSC परीक्षा में सफलता से जिले का नाम किया रोशन

जनवाद टाइम्स 23 June 2026
IMG-20260623-WA0008
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: मीडिया कर्मियों पर हमला और मोबाइल छीनने की घटना की हो निष्पक्ष जांच, कार्रवाई की मांग: सुनील कुमार राव

जनवाद टाइम्स 23 June 2026
IMG-20260623-WA0009
  • Bihar
  • Breaking News
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: 24 जून को होगी विशेष शाखा सिपाही भर्ती परीक्षा, पश्चिमी चंपारण में 11 केंद्रों पर 5936 अभ्यर्थी होंगे शामिल Meta Description

जनवाद टाइम्स 23 June 2026

Latest News

  • लखनऊ अग्निकांड के बाद इटावा प्रशासन अलर्ट, कोचिंग संस्थानों को सुरक्षा मानकों के पालन के निर्देश
  • Bihar News: वैशाली की अंजलि बनीं प्रखंड विकास पदाधिकारी, BPSC परीक्षा में सफलता से जिले का नाम किया रोशन
  • Bihar News: मीडिया कर्मियों पर हमला और मोबाइल छीनने की घटना की हो निष्पक्ष जांच, कार्रवाई की मांग: सुनील कुमार राव
  • Bihar News: 24 जून को होगी विशेष शाखा सिपाही भर्ती परीक्षा, पश्चिमी चंपारण में 11 केंद्रों पर 5936 अभ्यर्थी होंगे शामिल Meta Description
  • Bihar News: संतघाट मुक्तिधाम के प्रवेश द्वार पर लगेंगी भगवान विष्णु और महादेव शिव की भव्य प्रतिमाएं: महापौर गरिमा सिकारिया
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.