Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Bihar News जिलाधिकारी ने पीएचसी, बेतिया का किया औचक निरीक्षण

जनवाद टाइम्स 13 September 2024
Bihar News District Magistrate did a surprise inspection of PHC, Bettiah
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

जिलाधिकारी, दिनेश कुमार राय ने आज पीएचसी, बेतिया का औचक निरीक्षण किया। इस क्रम में उपस्थिति पंजी सहित अन्य संचिकाओं एवं अभिलेखों की जांच की और डॉक्टरों एवं कर्मियो को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।

Bihar News District Magistrate did a surprise inspection of PHC, Bettiah

जिलाधिकारी के औचक निरीक्षण में कई डॉक्टर एवं कर्मी अनुपस्थित पाये गये। इस पर जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि अनुपस्थित डॉक्टरों एवं कर्मियों से शोकॉज किया जाय। जवाब संतोषजनक नहीं प्राप्त होने की स्थिति में सख्त कार्रवाई की जाय। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित डॉक्टरों एवं कर्मियों का वेतन स्थगित रखा जाय।

जिलाधिकारी ने कहा कि सरकार एवं जिला प्रशासन मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा प्रदान करने हेतु कृतसंकल्पित है। इस हेतु लगातार सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों को विकसित किया जा रहा है। स्वास्थ्य जांच हेतु आधुनिक उपकरणों का अधिष्ठापन कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार एवं जिला प्रशासन का स्पष्ट उदेश्य है कि जिलेवासियों को जिले में ही बेहतर चिकित्सीय सुविधा मुहैया करायी जाय। इस उदेश्य की पूर्ति में बाधक बनने वाले डॉक्टरों एवं कर्मियों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई की जायेगी।

उन्होंने निर्देश दिया कि सभी डॉक्टर एवं कर्मी समय पर पीएचसी में उपस्थित रहेंगे। मरीजों की जांच करेंगे एवं आवश्कतानुसार दवाई वगैरह मुहैया कराएंगे। पीएचसी में जो दवाई एवं सुविधा उपलब्ध है, इससे संबंधित बैनर आदि का मुख्य द्वार पर अधिष्ठापन कराया जाय ताकि मरीजों को सहूलियत हो सके। सरकार द्वारा देय सभी सुविधाएं मरीजों को सुगमतापूर्वक मिले, इसे हर हाल में सुनिश्चित किया जाय।Bihar News District Magistrate did a surprise inspection of PHC, Bettiah

जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन करते हुए पीएचसी का सुव्यवस्थित संचालन करें ताकि मरीजों को परेशानियों का सामना नहीं करना पड़े।

इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी, बेतिया सदर, विनोद कुमार, विशेष कार्य पदाधिकारी, जिला गोपनीय शाखा, सुजीत कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी, डॉक्टर आदि उपस्थित थे।

Post navigation

Previous: Bihar News कॉमरेड सीताराम येचुरी के निधन भारतीय राजनीति के लिए बड़ी क्षति- माले
Next: Bihar News बेतिया राज की जमीन को कराया जायेगा अतिक्रमणमुक्त: जिलाधिकारी

 

राशिफल

News Archive

FB_IMG_1782233245229~2
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

लखनऊ अग्निकांड के बाद इटावा प्रशासन अलर्ट, कोचिंग संस्थानों को सुरक्षा मानकों के पालन के निर्देश

जनवाद टाइम्स इटावा 23 June 2026
IMG-20260623-WA0007
  • Breaking News

Bihar News: वैशाली की अंजलि बनीं प्रखंड विकास पदाधिकारी, BPSC परीक्षा में सफलता से जिले का नाम किया रोशन

जनवाद टाइम्स 23 June 2026
IMG-20260623-WA0008
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: मीडिया कर्मियों पर हमला और मोबाइल छीनने की घटना की हो निष्पक्ष जांच, कार्रवाई की मांग: सुनील कुमार राव

जनवाद टाइम्स 23 June 2026
IMG-20260623-WA0009
  • Bihar
  • Breaking News
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: 24 जून को होगी विशेष शाखा सिपाही भर्ती परीक्षा, पश्चिमी चंपारण में 11 केंद्रों पर 5936 अभ्यर्थी होंगे शामिल Meta Description

जनवाद टाइम्स 23 June 2026

Latest News

  • लखनऊ अग्निकांड के बाद इटावा प्रशासन अलर्ट, कोचिंग संस्थानों को सुरक्षा मानकों के पालन के निर्देश
  • Bihar News: वैशाली की अंजलि बनीं प्रखंड विकास पदाधिकारी, BPSC परीक्षा में सफलता से जिले का नाम किया रोशन
  • Bihar News: मीडिया कर्मियों पर हमला और मोबाइल छीनने की घटना की हो निष्पक्ष जांच, कार्रवाई की मांग: सुनील कुमार राव
  • Bihar News: 24 जून को होगी विशेष शाखा सिपाही भर्ती परीक्षा, पश्चिमी चंपारण में 11 केंद्रों पर 5936 अभ्यर्थी होंगे शामिल Meta Description
  • Bihar News: संतघाट मुक्तिधाम के प्रवेश द्वार पर लगेंगी भगवान विष्णु और महादेव शिव की भव्य प्रतिमाएं: महापौर गरिमा सिकारिया
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.