Agra News: बीहड़ में गाय को जिंदा ही निगल गया अजगर

Agra News: Python swallowed a cow alive in the ravines
Share News

संवाददाता सुशील चंद्रा

बाह: ब्लॉक जैतपुर के पारना गावँ के बीहड़ में चर रही गाय को एक अजगर जिंदा निगल गया। अजगर को देख चरवाहों में हड़कंप मच गया।

Agra News: Python swallowed a cow alive in the ravines

गाय को निगलता देख चरवाहे हिम्मत जुटाकर उसे अजगर के चंगुल से बचाने के लिए पहुंचे लेकिन तब तक अजगर गाय को अधिकांश निगल चुका था केवल उसका पिछला हिस्सा व पैर ही दिख रहे थे तथा अजगर का पेट फूला हुआ था।

Agra News: Python swallowed a cow alive in the ravines

ग्रामीणों के मुताबिक अजगर 15 से 16 फ़ीट लंबा था। चरवाहों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर अजगर को डंडों की सहायता से आबादी से दूर बीहड़ में पहुंचा दिया तब जाकर ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।

Trending News