Bihar news मत्स्य पालक ने मगरमच्छों के आतंक से रेंजर से लगाई गुहार

Bihar news Fisherman appeals to ranger due to fear of crocodiles
Share News

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

वीटीआर क्षेत्र क्षेत्र अंतर्गत चंपापुर गोनौली निवासी मत्स्य पालक नंदकिशोर सहनी ने वनप्रमण्डल 2 के रेंजर राजकुमार पासवान से गुहार लगाई है।

Bihar news Fisherman appeals to ranger due to fear of crocodiles

दरअसल मत्स्य कारोबारी सहनी के चंपापुर स्थित पोखर में मगरमच्छों ने डेरा जमा लिया है।जो तालाब के मछलियों को खाकर भारी नुकसान पहुंचा रहा है।श्री सहनी ने बताया कि धोबहा से सटे त्रिहुत नहर के समीप पोखर में नहर से होते हुए 4 से 5 की संख्या में मगरमच्छ आ घुसा है जो पोखर में पाले जा रहे मछलियों को खा रहा है।रेंजर से हमने अनुरोध किया है कि अपने कर्मियों से पोखर में डेरा जमाए हुए मगरमच्छों का रेस्क्यू करे,ताकि मछली के कारोबार में घाटा नहीं उठाना पड़े।

Bihar news Fisherman appeals to ranger due to fear of crocodiles

बतादें की नहर के किनारे पोखर में ये मगरमच्छ रेंगते हुए पहुंच जा रहे है।जो बड़े बड़े मछलियों का शिकार कर रहे हैं।जिससे कारोबारी को धंधे में घाटा उठाना पड़ रहा है।

Trending News