Bihar News-डीएम ने वैशाली में निर्माणाधीन बुद्ध सम्यक दर्शन संग्रहालय-सह-बुद्ध स्मृति स्तूप का किया निरीक्षण

Bihar News-DM inspected the Buddha Samyak Darshan Museum-cum-Buddha Memorial Stupa under construction in Vaishali
Share News

संवाददाता -राजेन्द्र कुमार

वैशाली /हाजीपुर।
तेजी से निर्माण कार्य पूर्ण करने का दिया निर्देश।
हाजीपुर, 7 सितंबर।
जिलाधिकारी श्री यशपाल मीणा ने आज वैशालीगढ़ स्थित निर्माणाधीन बुद्ध सम्यक दर्शन-सह-बुद्ध स्मृति स्तूप का निरीक्षण किया और निर्माण कार्य तेजी से पूर्ण करने का निर्देश दिया।

Bihar News-DM inspected the Buddha Samyak Darshan Museum-cum-Buddha Memorial Stupa under construction in Vaishali
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने पूरे परिसर के विकास कार्यों का जायजा लिया।बुद्ध स्तूप के भू-तल एवं प्रथम तल का निरीक्षण कर निर्माण कार्य की जानकारी ली। उन्होंने पुस्तकालय एवं ध्यान कक्ष का भी निरीक्षण किया।निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधि ने बताया कि निर्माण कार्य लगभग 80 प्रतिशत पूर्ण हो चुका है। जिलाधिकारी ने बाकी बचे हुए कार्य को दो माह में पूर्ण करने का निदेश दिया।

Bihar News-DM inspected the Buddha Samyak Darshan Museum-cum-Buddha Memorial Stupa under construction in Vaishali

उन्होंने निर्देश दिया कि परिसर में वृक्षारोपण भी कराएं। यहां अच्छे ढंग से वाटर बॉडी का भी निर्माण कराएं।
बुद्ध सम्यक दर्शन संग्रहालय-सह-बुद्ध स्मृति स्तूप के बन जाने के बाद यहां बौद्ध भिक्षु के साथ-साथ बड़ी संख्या में पर्यटक आयेंगे। बुद्ध सम्यक दर्शन संग्रहालय में महात्मा बुद्ध के जीवन से संबंधित घटनाओं और बौद्ध धर्म से जुड़े प्रसंगों को यहां दर्शाया जाएगा।
इस अवसर पर अपर समाहर्ता श्री बिनोद कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी और अभियंता मौजूद थे।

Trending News