Bihar News-डीएम और एसपी ने किया हाजीपुर मंडल कारा का निरीक्षण

Bihar News-DM and SP inspected Hajipur Divisional Jail
Share News

संवाददाता -राजेन्द्र कुमार

वैशाली /हाजीपुर।

जिला पदाधिकारी श्री यशपाल मीणा और पुलिस अधीक्षक श्री हर किशोर राय द्वारा संयुक्त रूप से मंडल कारा हाजीपुर का निरीक्षण आज किया गया। लगभग 2 घंटे तक जारी निरीक्षण में डीएम और एसपी ने बारीकी से जेल का मुआयना किया।

Bihar News-DM and SP inspected Hajipur Divisional Jail हालांकि निरीक्षण में किसी प्रकार का आपत्तिजनक सामान बरामद नहीं हुआ।
जेल के पुरुष और महिला वार्ड की तलाशी हुई। कारा परिसर में अस्पताल की व्यवस्था भी देखी गई। इस दौरान जेल के अंदर विभिन्न वार्डों की भी तलाशी ली गई
डीएम ने मुलाकातियों की व्यवस्था, बंदियों की क्षमता और संख्या, मेडिकल वार्ड में उपचार की व्यवस्था, भोजन की व्यवस्था सहित साफ सफाई का भी जायजा लिया गया।Bihar News-DM and SP inspected Hajipur Divisional Jail

मुलाकाती रजिस्टर, जेल रजिस्टर का भी अवलोकन किया गया एवं आवश्यक निर्देश दिए। निर्देश दिया गया कि बंदियों के बीच रचनात्मक गतिविधियां कराई जाए।
इस अवसर पर जेल सुपरिंटेंडेंट सहित अन्य पदाधिकारी भी मौजूद थे।

Trending News