Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Bihar news स्टार्टअप जोन के उद्यमियों से रूबरू हुए जिलाधिकारी

जनवाद टाइम्स 4 September 2024
Bihar news District Magistrate met with entrepreneurs of Startup Zone
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

जिलाधिकारी, दिनेश कुमार राय आज संबंधित अधिकारियों के साथ स्टार्टअप जोन चनपटिया पहुँच उद्यमियों द्वारा किये जा रहे कार्यों का जाना और उनके समक्ष आ रही परेशानियों को समझा और उसका निराकरण करने की दिशा में ठोस कार्रवाई करने का निर्देश अधिकारियों को दिया।Bihar news District Magistrate met with entrepreneurs of Startup Zone

इस अवसर पर उद्यमियों द्वारा स्टार्टअप जोन में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उद्यमियों ने जिलाधिकारी सहित तमाम अधिकारियों का बुके प्रदान कर स्वागत किया।

जिलाधिकारी ने उपस्थित कामगारों और व्यापारियों को संबोधित करते हुए कहा कि हम लोग आप लोगों को सुनने आए हैं। विभिन्न विभागों से आपलोगों को जोड़ा जाएगा।जिससे कि आप लोगों के काम को गति मिलेगी।बिना सहयोग के किसी परिणाम तक पहुँचना संभव नहीं है। किसी निश्चित परिणाम तक पहुँचने के लिये बैंकर, उद्योग विभाग, स्थानीय प्रशासन, सहित कई विभागों का सहयोग ज़रूरी हो जाता है।

जिलाधिकारी दिनेश कुमार राय ने कामगारों की समस्या को बहुत ही संजीदगी के साथ सुना और उन्होंने कहां कि जल्दबाज़ी में कोई भी फ़ैसला लेना ठीक नहीं है। उचित समय लेकर समस्या की जड़ में जाकर निर्णय लिया जाएगा। किसी भी तरह के स्थानीय समस्या पानी-बिजली, सप्लाई, विधि-व्यवस्था से जुड़ी हो तो आपलोग बोले यहाँ बैठे अधिकारी इसका तुरंत समाधान करेंगे। हर समस्या का हल हम लोग मिलकर कर सकते है। सभी के सकारात्मक सहयोग से हल निकाला जा सकता है।Bihar news District Magistrate met with entrepreneurs of Startup Zone

अभिभावक की भूमिका में जिलाधिकारी ने कहा कि कमाई का एक हिस्सा आप लोगों को भविष्य के लिए बचाकर रखना चाहिए। ध्यान देने वाली बात यह है कि आप लोगों में से कुछ तो बहुत अच्छा कर रहे हैं और कुछ अभी संघर्ष की स्थिति में है। अपनी सीमाओं को जानना ज़रूरी है। अपनी सीमाओं का ज्ञान हमें विपरीत परिस्थितियों से बचाता है।

कार्यक्रम में फ़िरोज कैशर, रानी रत्न,मृत्युंजय शर्मा, लिसो इंडिया, आमिल हुसैन, सूफिया गार्मेंट्स, ओम प्रकाश पटेल, सुदामा पटेल, नंद किशोर कुशवाहा, आनंद कुमार, स्टील फैक्टरी सहित अन्य उद्यमियों ने अपनी अपनी बात कही।

चनपटिया स्टार्टअप के कामगार और व्यापारियों के दल ने जिलाधिकारी के सामने कई तरह की समस्याओं का ज़िक्र किया। जिसमें पूंजी का अभाव, बाज़ार से जुड़ने में समस्या, बैंकों से लोन मिलने में दिक़्क़त आदि शामिल है।

कामगारों की तमाम समस्याओं को सुनने के बाद जिलाधिकारी ने कहा कि वित्तीय समस्या और बाज़ार की कमी आपलोगों की मुख्य समस्या है जिसका हल जिला प्रशासन गंभीरतापूर्वक करेगी।Bihar news District Magistrate met with entrepreneurs of Startup Zone

इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, सुमित कुमार, अपर समाहर्ता, राजीव कुमार सिंह सहित महाप्रबंधक, जिला उद्योग केंद्र, अग्रणी जिला प्रबंधक, विशेष कार्य पदाधिकारी, जिला गोपनीय शाखा, कार्यपालक अभियंता, भवन निर्माण विभाग, पीएचईडी, स्थानीय बीडीओ, सीओ आदि उपस्थित थे।

Post navigation

Previous: Bihar news प्रशांत किशोर का नीतीश सरकार पर गंभीर आरोप, बोले – नीतीश सरकार सिर्फ 5 लोगों के भरोसे चल रही है, विधायक-मंत्री का कोई सुनने वाला नहीं
Next: Bihar News जंगली हाथियों का आक्रामक रुख एसएसबी आउट पोस्ट और वाल्मीकि आश्रम बस्ती में की तोड़फोड़

 

राशिफल

News Archive

FB_IMG_1782233245229~2
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

लखनऊ अग्निकांड के बाद इटावा प्रशासन अलर्ट, कोचिंग संस्थानों को सुरक्षा मानकों के पालन के निर्देश

जनवाद टाइम्स इटावा 23 June 2026
IMG-20260623-WA0007
  • Breaking News

Bihar News: वैशाली की अंजलि बनीं प्रखंड विकास पदाधिकारी, BPSC परीक्षा में सफलता से जिले का नाम किया रोशन

जनवाद टाइम्स 23 June 2026
IMG-20260623-WA0008
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: मीडिया कर्मियों पर हमला और मोबाइल छीनने की घटना की हो निष्पक्ष जांच, कार्रवाई की मांग: सुनील कुमार राव

जनवाद टाइम्स 23 June 2026
IMG-20260623-WA0009
  • Bihar
  • Breaking News
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: 24 जून को होगी विशेष शाखा सिपाही भर्ती परीक्षा, पश्चिमी चंपारण में 11 केंद्रों पर 5936 अभ्यर्थी होंगे शामिल Meta Description

जनवाद टाइम्स 23 June 2026

Latest News

  • लखनऊ अग्निकांड के बाद इटावा प्रशासन अलर्ट, कोचिंग संस्थानों को सुरक्षा मानकों के पालन के निर्देश
  • Bihar News: वैशाली की अंजलि बनीं प्रखंड विकास पदाधिकारी, BPSC परीक्षा में सफलता से जिले का नाम किया रोशन
  • Bihar News: मीडिया कर्मियों पर हमला और मोबाइल छीनने की घटना की हो निष्पक्ष जांच, कार्रवाई की मांग: सुनील कुमार राव
  • Bihar News: 24 जून को होगी विशेष शाखा सिपाही भर्ती परीक्षा, पश्चिमी चंपारण में 11 केंद्रों पर 5936 अभ्यर्थी होंगे शामिल Meta Description
  • Bihar News: संतघाट मुक्तिधाम के प्रवेश द्वार पर लगेंगी भगवान विष्णु और महादेव शिव की भव्य प्रतिमाएं: महापौर गरिमा सिकारिया
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.